Jharkhand Accidents: रांची-टाटा मार्ग पर दुर्घटना में दो लोगों की मौत

Jharkhand Accidents रांची-टाटा मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने सें दो लोगों की मौत हो गई। घटना सुबह 5 बजे की है। घटना में मारे गए सागर व अनिल दोनों रेहान बस के चालक व खलासी थे। दोनों बस निकालने को लेकर पैदल रांगामाटी जा रहे थे।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 12:12 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 12:12 PM (IST)
Jharkhand Accidents: रांची-टाटा मार्ग पर दुर्घटना में दो लोगों की मौत
रांची-टाटा मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने सें दो लोगों की मौत हो गई।

तमाड़(रांची), संसू।  थाना क्षेत्र के रांची-टाटा मार्ग पर मारधान के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने सें रुगड़ी निवासी सागर सिंह मुंडा 32वर्ष व अनिल प्रमाणिक 22 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना सुबह 5 बजे की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सागर व अनिल दोनों रेहान बस के चालक व खलासी थे। दोनों बस निकालने को लेकर पैदल रांगामाटी जा रहे थे। 

इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही तमाड़ पुलिस घटना स्थल पहुंची। दोनों शव को अपने कब्जे कर थाना ले गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया। तमाड़ पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीण को समझा बुझाकर कर सडक़ जाम से मुक्त कराया।

chat bot
आपका साथी