झारखंड से पांच नाबालिग लड़कियों को दिल्ली ले जा रहे थे तस्कर, गिरफ्तार

रांची आरपीएफ द्वारा रविवार को दो तस्करों को गिरफ्तार कर चार नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया। सुरक्षा नियंत्रण हटिया को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पांच लड़कियों के साथ ट्रेन संख्या 02241 (रांची-नई दिल्ली) स्पेशल एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहा है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:45 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:45 AM (IST)
झारखंड से पांच नाबालिग लड़कियों को दिल्ली ले जा रहे थे तस्कर, गिरफ्तार
झारखंड से पांच नाबालिग लड़कियों को दिल्ली ले जा रहे थे तस्कर, गिरफ्तार। जागरण

रांची, जासं। रांची आरपीएफ द्वारा रविवार को दो तस्करों को गिरफ्तार कर चार नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया। सुरक्षा नियंत्रण, हटिया को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पांच लड़कियों के साथ ट्रेन संख्या 02241 (रांची-नई दिल्ली) स्पेशल एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहा है। जिनमें चार नाबालिकों को तस्करी के उद्देश्य ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी रांची द्वारा टीम नन्हे-फरिश्ते, मेरी-सहेली और सीपीडीटी द्वारा सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई और यह पाया गया है कि पांच लड़कियों के साथ एक व्यक्ति प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ट्रेन का इंतजार कर रहा है।

तत्काल उसे हिरासत में लिया गया और पूछताछ में व्यक्ति ने बताया कि मिल्लत कॉलोनी वार्ड नंबर 13 पीएस और जिला लोहरदगा का निवासी है। उसने कबूल किया कि वह लड़कियों को दिल्ली ले जा रहा था। झारखंड के लोहरदगा जिले की सभी नाबालिग लड़कियां जिनकी उम्र लगभग 14 से 16 वर्ष है। रेस्क्यू किये गए नाबालिगों ने कहा कि वे अपने माता-पिता की जानकारी के बिना नौकरी के लिए दिल्ली जा रहे हैं। मानव तस्करी रोधी इकाई (एएचटीयू) और एलपीएस लोहरदगा के अधिकारी और कर्मचारियों के आगमन पर 02 तस्करों के साथ बचाई गई । चार लड़कियों को दानिश खान और सुमन कुमारी को उनकी ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया।

chat bot
आपका साथी