झारखंड के रामगढ़ में पेड़ के नीचे आम चुन रहे दो मासूमों की वज्रपात से मौत

रामगढ़ जिले के मांडू प्रखंड अंतर्गत रामनगर में रविवार को वज्रपात होने से दो बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में रामेश्वर भुइंया का 10 वर्षीय पुत्र विकास भुइंया और सीताराम भुइंया का 8 वर्षीय पुत्र कुंदन भुइंया शामिल है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 02:21 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 02:21 PM (IST)
झारखंड के रामगढ़ में पेड़ के नीचे आम चुन रहे दो मासूमों की वज्रपात से मौत
वज्रपात से मासूम की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। जागरण

मांडू (रामगढ), जासं । रामगढ़ जिले के मांडू प्रखंड अंतर्गत रामनगर में रविवार को वज्रपात होने से दो बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में रामेश्वर भुइंया का 10 वर्षीय पुत्र विकास भुइंया और सीताराम भुइंया का 8 वर्षीय पुत्र कुंदन भुइंया शामिल है। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांडू पहुंचे। वहां अस्पताल के चिकित्सक डा विक्रम ने बच्चों की हालत देखकर दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार रविवार के दिन करीब 11 बजे आई तेज हवा और आंधी चलने पर रामनगर के निकट मलियागढ़ा मुहल्ले के रहने वाले दोनों बच्चे पेड़ के नीचे आम चुन रहे थे। तभी अचानक वज्रपात की घटना ने दोनों बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे मौके पर ही दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद दोनों परिवारों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं इस आपदा की घटना से रामनगर और मलियागढ़ा के ग्रामीणों में शोक की लहर है।

chat bot
आपका साथी