झारखंड के लोहरदगा में खेल-खेल में डोभा में डूबे दो मासूम, मौत

लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड अंतर्गत बलसोता गांव में खेतों में सिंचाई के लिए खोदे गए डोभा में डूबने से दो मासूमों की मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बलसोता गांव के कब्रिस्तान के समीप सिंचाई के लिए निजी तौर पर ग्रामीण किसान ने डोभा बनवाया है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 03:52 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 03:52 PM (IST)
झारखंड के लोहरदगा में खेल-खेल में डोभा में डूबे दो मासूम, मौत
झारखंड के लोहरदगा में खेल-खेल में डोभा में डूबे दो मासूम, मौत। जागरण

लोहरदगा, जासं। गांव की खेतों में सिंचाई के लिए खोदे गए डोभा में डूबने से गुरुवार को दो मासूम की मौत हो गई। यह घटना लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड अंतर्गत बलसोता गांव की है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बलसोता गांव के कब्रिस्तान के समीप सिंचाई के लिए निजी तौर पर ग्रामीण किसान ने डोभा बनवाया है। जहां पर गांव के ही साबिर अंसारी की पुत्री सना कुमारी (06 वर्ष) व अनामुल अंसारी के पुत्र इयान अंसारी (04 वर्ष) खेलने के उद्देश्य से गए हुए थे। खेल-खेल में हीं दोनों बच्चे डोभा में डूब गए।

इससे मौके पर हीं दोनों बच्चे की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण डोभा से दोनों बच्चों को निकालकर तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर अमित कुमार ने दोनों बच्चों को देखेन के बात उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद गांव में मातम छा गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही भंडरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। गांव के दो बच्चों की मौत की सूचना मिलने के बा स्थानीय मुखिया कुलदीप उरांव भी गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली और परिवार को को इस दुख की घड़ी में धैर्य से काम लेने की बात कही है।

chat bot
आपका साथी