झारखंड: रंका के जंगल से गायब दो भाइयों का शव बरामद, ग्रामीणों ने जाम की सड़क

आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह करीब 8 बजे से गढ़वा-रंका मार्ग के लोटो गांव में सड़क जाम कर दिया है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 12:22 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 12:22 PM (IST)
झारखंड: रंका के जंगल से गायब दो भाइयों का शव बरामद, ग्रामीणों ने जाम की सड़क
झारखंड: रंका के जंगल से गायब दो भाइयों का शव बरामद, ग्रामीणों ने जाम की सड़क

रांची, जेएनएन। गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र अन्तर्गत प्रेमनगर इलाके से रविवार की दोपहर करीब तीन बजे 250 भेड़ों के साथ रहस्मय तरीके से लापता हुए दो सहोदर भाईयों विजय पाल तथा अनील पाल का शव पुलिस ने जंगल से बुधवार के अहले सुबह बरामद की है। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह करीब 8 बजे से गढ़वा-रंका मार्ग के लोटो गांव में सड़क जाम कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस अगर इस घटना को गंभीरता से लेती तो विजय और अनील की हत्या नहीं होती।

ग्रामीण इस घटना की जांच करा दोषी पुलिस पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई करने, हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने, विजय और अनील पाल के भेड़ों की खोज करने तथा मृतक के आश्रित को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने के बाद गढ़वा के एसडीपीओ बहामन टूटी, रंका के एसडीपीओ मनोज कुमार, रंका बीडीओ मोहम्मद परवेज जाम स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर जाम हटाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। लेकिन दिन के साढ़े दस बजे तक उन्हें इसमें सफलता नहीं मिल सकी थी। सड़क जाम के कारण इसके दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई है।

chat bot
आपका साथी