Jharkhand: गढ़वा में मां सहित दो मासूमों की धारदार हथियार से काटकर हत्या

गढ़वा थाना क्षेत्र के जाटा गांव में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। गांव के बेल टोला में सत्यदेव रजक की पत्नी शोभा देवी 30 वर्ष पुत्र रंजीत रजक 8 वर्ष व अभिषेक रजक 6 वर्ष की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 05:01 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 05:02 PM (IST)
Jharkhand: गढ़वा में मां सहित दो मासूमों की धारदार हथियार से काटकर हत्या
Jharkhand: गढ़वा में मां सहित दो मासूमों की धारदार हथियार से काटकर हत्या। जागरण

गढ़वा, संस । गढ़वा थाना क्षेत्र के जाटा गांव में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। गांव के बेल टोला में सत्यदेव रजक की पत्नी शोभा देवी 30 वर्ष, पुत्र रंजीत रजक 8 वर्ष व अभिषेक रजक 6 वर्ष की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई है। तब घर में शोभा देवी व उसके दोनों बच्चे ही थे। जिसके कारण लोगों को उक्त हत्याकांड का पता नहीं चल सका। अभी तक हत्यारो का पता नहीं चल सका है तथा पुलिस मामले के अनुसंधान में ही जुटी है। जाटा गांव का यह ट्रिपल मर्डर मिस्ट्री बना हुआ है। जब तीनों की हत्या हुई थी तब परिवार के अन्य सदस्य जाटा गांव स्थित उच्च विद्यालय के समीप बन रहे नए मकान में कार्य में लगे थे।

देर शाम जब सत्यदेव उर्फ बबलू व उसकी मां दौलतिया देवी घर लौटे तो तीनों का शव घर के अलग-अलग कमरों में खून से लथपथ पड़ा हुआ था। यह स्थिति देखकर दौलतिया देवी के रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग आ गए। इधर, सत्यदेव रजक उर्फ बबलू रजक ने बताया कि वे लोग अपने घर से आधा किमी दूर जाटा गांव स्थित उच्च विद्यालय के पास नया घर बनाने का काम कर रहे थे। पत्नी व दोनों बच्चे ही घर में थे। जब वे लोग काम कर घर लौटे तो सबसे पहले सत्यदेव की मां दौलतिया देवी ने घर में बहू का शव देखा।

जो खून से लथपथ घर के बाहर वाले कमरे में पड़ा हुआ था। वह रोते चिल्लाते हुए जैसे ही अंदर गई तो अंदर के कमरे में आठ वर्षीय रंजीत का क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ था। आगे के कमरे में छह वर्षीय अभिषेक का भी शव पड़़ा हुआ था। रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर कई ग्रामीण आ गए। किसी ने इसकी सूचना गढ़वा थाना पुलिस को दी। इसके पश्चात पुलिस ने बाद घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों शव को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। मृतकों के स्वजन अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं।

महिला एवं उसके तीन मासूम बच्चों की हत्या के बारे में अभी अनुसंधान चल रहा है। जल्द ही हम हत्यारों तक पहुंचने में कामयाब होगे। हत्या के हर पहलू पर हमारी नजर है।- राम अवतार, प्रभारी थाना प्रभारी, गढवा

chat bot
आपका साथी