धार्मिक भावना भड़काने के मामले में आदिवासी लोहरा समाज के केंद्रीय अध्यक्ष गिरफ्तार

धार्मिक भावना भड़काने के मामले में सदर थाना पुलिस ने आदिवासी लोहरा समाज के केंद्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद लोहरा को गिरफ्तार किया है। शहरी क्षेत्र के राजा बंगला निवासी मोहन लोहरा के पुत्र बालमुकुंद लोहरा पर धार्मिक भावना को भड़काने काे लेकर इंटरनेट मीडिया में मैसेज वायरल करने का आरोप है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 03:54 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 03:54 PM (IST)
धार्मिक भावना भड़काने के मामले में आदिवासी लोहरा समाज के केंद्रीय अध्यक्ष गिरफ्तार
धार्मिक भावना भड़काने के मामले में आदिवासी लोहरा समाज के केंद्रीय अध्यक्ष गिरफ्तार। जागरण

लोहरदगा, जासं। धार्मिक भावना भड़काने के मामले में सदर थाना पुलिस ने आदिवासी लोहरा समाज के केंद्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद लोहरा को गिरफ्तार किया है। शहरी क्षेत्र के राजा बंगला निवासी मोहन लोहरा के पुत्र बालमुकुंद लोहरा पर धार्मिक भावना को भड़काने काे लेकर इंटरनेट मीडिया में मैसेज वायरल करने का आरोप है। जिसे लेकर सदर थाना कांड संख्या 168/19 में प्राथमिकी दर्ज है।

यह मामला वर्ष 2019 का है। इसे लेकर सदर थाने में दर्ज प्राथमिकी पर सदर थाना पुलिस ने अनुसंधान के बाद बालमुकुंद को उनके घर से गिरफ्तार किया। बालमुकुंद लोहरा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपित को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा। जहां पर चिकित्सक द्वारा की गई जांच में बालमुकुंद के बीमार होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक आज

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के लोहरदगा जिलाध्यक्ष अश्विनी कुजूर, संयोजक प्रोफेसर विनोद भगत व सचिव शाहिद अहमद ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि मोर्चा की बैठक शनिवार को समाहरणालय मैदान में होगी। इन्होंने कहा है कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण जिला समिति की बैठक लंबे समय से नहीं हुई है। जिसके कारण झारखंड आंदोलनकारियों के कई समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। साथ ही कई आंदोलनकारी साथियों के समक्ष विभिन्न प्रकार की समस्याएं आन पड़ी है। जिसके मद्देनजर आगामी 19 जून को मोर्चा की बैठक रखी गई है। आंदोलनकारी साथियों से अपील किया गया है कि समय पर बैठक में उपस्थित होकर उसे सफल बनाना है। बैठक में सैनिटाइजर और मास्क का उपयोग के साथ शारीरिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा।

chat bot
आपका साथी