पिता की याद में रोपे आम, पीपल व नीम के पौधे

संवाद सूत्र श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 पाल्हे कला गांव में पौधारोपण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 05:59 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 05:59 PM (IST)
पिता की याद में रोपे आम, पीपल व नीम के पौधे
पिता की याद में रोपे आम, पीपल व नीम के पौधे

संवाद सूत्र, श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 पाल्हे कला गांव निवासी सुनील कुमार गुप्ता, अमरेश चंद्र गुप्ता व अनुज कुमार गुप्ता ने दैनिक जागरण के महा अभियान मिशन आक्सीजन से जुड़कर अपने स्व. पिता की याद में बुधवार को गांव के तालाब के बांध पर पौधारोपण कर उसके संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया। गुप्ता परिवार द्वारा आम, पीपल व नीम के 15 पौधे लगाकर अपने परिवार के सदस्य की तरह देखभाल कर पेड़ बनाने की बात कही गई। सुनील व अमरेश ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण से ऑक्सीजन की कमी होने पर पिता केश्वर गुप्ता का निधन इलाज के दौरान कोविड केयर सेंटर गढ़वा में 7 मई को हो गई थी। अनुज कुमार गुप्ता ने बताया कि बड़े पिता केश्वर गुप्ता के निधन का सदमा पिता सुभाष गुप्ता सहन नहीं कर सके और ठीक आठवें दिन 14 मई को घर पर उनकी भी मौत हो गई। सुनील, अमरेश व अनुज ने कहा कि दैनिक जागरण के महा अभियान मिशन आक्सीजन से प्रेरित होकर अपने-अपने पिता की याद में आम, पीपल व नीम का 5-5 पौधा तालाब की बांध पर लगाया हूं। पिता की याद में लगाए गए पौधे जब तक बड़ा पेड़ नहीं होंगे तब तक उसकी देखभाल करते रहेंगे। ताकि वातावरण में आक्सीजन की कमी ना हो। कोरोना काल ने हम सबों को आक्सीजन के महत्व को बता दिया है। कोरोना काल में आक्सीजन की कमी के कारण हजारों लोग असमय काल के गाल में समा गए। वैसे परिवार के सदस्यों को अपने बिछड़े स्वजनों की याद में पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। धरती पर पेड़-पौधे ही जीवन के आधार हैं। पेड़-पौधे रहेंगे तभी हमारा पर्यावरण शुद्ध रहेगा और आक्सीजन की कमी नहीं होगी। अभिषेक चौबे ने कहा कि पेड़-पौधे जीवन के लिए प्रकृति के उपहार हैं। पेड़-पौधों से हमें प्राणवायु मिलती है। हमें अपने परिवार के सदस्यों की तरह पौधों का देखभाल कर उसे पेड़ बनाना चाहिए। इनका संरक्षण व संवर्धन जरूरी है। पौधों की अंधाधुंध कटाई से मानव जीवन के समक्ष संकट गहराता जा रहा है। कोरोना काल ने हम सबों को आक्सीजन का महत्व समझा दिया है। कोविड-19 से सबक लेकर हमें हर हाल में अधिक से अधिक पौधा लगाना व बचाना होगा। तभी मानव जीवन सुरक्षित रहेगा। मौके पर दिनेश्वर ठाकुर, निशा गुप्ता, नेहा गुप्ता, निलेश कुमार गुप्ता, वरुण कुमार गुप्ता, विशाल कुमार गुप्ता, रोशन कुमार गुप्ता, आर्यन कुमार गुप्ता, भानु गुप्ता आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी