सड़क की ओर झुका पेड़ा, दुर्घटना की आशंका

खूंटी जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बावजूद इसे रोकने के प्रति रनिया प्रखंड प्रशासन गंभीर नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 06:00 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 06:00 AM (IST)
सड़क की ओर झुका पेड़ा, दुर्घटना की आशंका
सड़क की ओर झुका पेड़ा, दुर्घटना की आशंका

रनिया : खूंटी जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बावजूद इसे रोकने के प्रति रनिया प्रखंड प्रशासन गंभीर नहीं है। प्रखंड क्षेत्र में कई ऐसी सड़कें हैं, जो जर्जर हैं। इस पर चलना खतरे से खाली नहीं है। अक्सर ग्रामीण यहां गिरकर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। यही नहीं कई जगहों पर तो पेड़ ही सड़क पर लटक रहे हैं। ये पेड़ सड़क पर बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित कर रहे हैं। इससे टकराकर कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसके बावजूद प्रखंड के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर से आंख मूंदे हुए हैं। इसी में एक है मरचा-रनिया मुख्य पथ। इसी पथ पर स्थित गोइलकेरा के पास परसा का एक पेड़ सड़क पर ही झुका हुआ है। सड़क पर इसके लटकने के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। छोटे-बड़े सभी वाहन को यहां से बचकर निकलना पड़ता है। अगर कोई वाहन तेज गति से आ रहा हो और उसे ध्यान न रहे तो वह पेड़ से सीधे जाकर टकराएगा। पेड़ सड़क की ओर झु़का है और उसकी डाल पूरी तरह से लटक गई है। छोटे वाहन तो ठीक हैं, पर बड़े वाहनों का यहां से गुजरना खतरे से खाल नहीं। उन्हें सड़क के एक किनारे से पार होना पड़ता है। अगर थोड़ा से बैलेंस बिगड़ा तो दुर्घटना घट सकती है। पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश के कारण परसा पेड़ की जड़ जमीन से अलग हो गई है। इस कारण पेड़ और भी सड़क से सट गया है। हालांकि, स्थानीय ग्रामीणों ने पेड़ की टहनियों को काटकर थोड़ा बहुत हटाया है। पर, पेड़ का एक बहुत बड़ा हिस्सा अभी भी सड़क से सटा हुआ है। आसपास के ग्रामीणों व यहां से गुजरने वाले लोगों ने प्रखंड प्रशासन से इस पेड़ को कटवाने की मांग की है, ताकि एक संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

chat bot
आपका साथी