झारखंड प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, जानें कौन कहां गए

Transfer Posting Jharkhand Hindi Samachar अनिल कुमार सिंह को चास नगर निगम का अपर नगर आयुक्‍त नियुक्‍त किया गया है। ग्रामीण विकास विभाग में विशेष सचिव यतींद्र प्रसाद को स्‍थानां‍तरित करते हुए झारखंड राज्‍य खाद्य निगम में प्रबंध निदेशक के पद पर पदस्‍थापित किया गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 07:44 PM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 09:53 PM (IST)
झारखंड प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, जानें कौन कहां गए
Transfer Posting Jharkhand, Hindi Samachar तबादले से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Transfer Posting Jharkhand, Hindi Samachar झारखंड प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना आज जारी कर दी गई है। अनिल कुमार सिंह को चास नगर निगम का अपर नगर आयुक्‍त नियुक्‍त किया गया है। ग्रामीण विकास विभाग में विशेष सचिव यतींद्र प्रसाद को स्‍थानां‍तरित करते हुए झारखंड राज्‍य खाद्य निगम में प्रबंध निदेशक के पद पर पदस्‍थापित किया गया है। साहिबगंज में समेकित जनजाति विकास अभिकरण के परियाेजना निदेशक चंद्रशेखर प्रसाद को जमशेदपुर में समेकित जनजाति विकास अभिकरण का परियाेजना निदेशक नियुक्‍त किया गया है।

झाप्रसे के दो और अधिकारियों का तबादला

राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो और अफसरों का तबादला बुधवार की देर रात कर दिया है। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त के सचिव मोइनुद्दीन खान का तबादला झारखंड लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक के पद पर कर दिया गया है। इसी प्रकार राधेश्याम प्रसाद को राज्य निर्वाचन आयोग का सचिव बनाया गया है।

अधिसूचना के अनुसार सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दे देना है। अधिकारियों के नाम और उनकी नई जिम्मेदारी इस प्रकार है। 

यतींद्र प्रसाद - प्रबंधन निदेशक, झारखंड राज्य खाद्य निगम चंद्रशेखर प्रसाद - परियोजना निदेशक, समेकित जनजाति विकास अभिकरण, जमशेदपुर रामकुमार सिन्हा - अपर सचिव, ग्रामीण विकास विभाग  अनिल कुमार सिंह - अपर नगर आयुक्त, चास नगर निगम  सुनील कुमार - बंदोबस्त पदाधिकारी, दुमका  सुनील कुमार सिंह- परियोजना निदेशक, समेकित जनजाति विकास अभिकरण, जामताड़ा  नागेंद्र पासवान - सचिव, जियाडा, रांची  परितोष कुमार ठाकुर - सेवा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को  अजय सिंह - सेवा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को  लीली एनोला लकड़ा - सेवा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को  अमर कुमार - सेवा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को  जय ज्योति सामंता - सेवा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को  मेनका - सेवा राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति ने की राज्यपाल से मुलाकात

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. एमएन देव ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों से कुलाधिपति को अवगत कराया। राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थियों का मार्गदर्शन शिक्षक बेहतर तरीके से करें और उन्हें अपने संतान की भांति समझकर उनके बेहतर भविष्य के लिए प्रयासरत रहें।

chat bot
आपका साथी