Transfer Posting: झारखंड में 16 वरीय IFS अधिकारियों का तबादला-पदस्‍थापन, देखें सूची

Jharkhand News Hindi News झारखंड में वन सेवा के 16 अधिकारियाें का तबादला किया गया है। इसके अलावा कृषि निदेशक को अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है। रांची नगर निगम के नगर आयुक्‍त को भी अतिरिक्‍त प्रभार दिया गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 12:02 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 12:07 PM (IST)
Transfer Posting: झारखंड में 16 वरीय IFS अधिकारियों का तबादला-पदस्‍थापन, देखें सूची
Jharkhand News, Hindi News इसके अलावा कृषि निदेशक को अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है।

रांची, राज्‍य ब्यूरो। झारखंड में भारतीय वन सेवा के 18 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इनमें कुछ प्रतिक्षारत भी थे। यहां देखें पूरी सूची...

नाम कहां थे कहां गए

आशीष रावत प्रतीक्षारत एपीसीसीएफ, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण, रांची

संजय श्रीवास्तव एपीसीसीएफ, कैंपा एपीसीसीएफ, विशेष परियोजनाएं, रांची

सत्यजीत सिंह सीसीएफ, अनुसंधान एपीसीसीएफ, निदेशक प्रसार वानिकी, संताल परगना

प्रवीण झा प्रतीक्षारत एपीसीसीएफ, निदेशक प्रसार वानिकी, दक्षिणी छोटानागपुर

संजीव कुमार आरसीसीएफ, हजारीबाग एपीसीसीएफ, कैंपा

एटी मिश्रा आरसीसीएफ, रांची सीसीएफ, सतर्कता, रांची

वाईके दास निदेशक व्याघ्र परियोजना, मेदिनीनगर आरसीसीएफ, रांची

कुमार आशुतोष सीएफ, चाईबासा सीसीएफ, पलामू व्याघ्र परियोजना, मेदिनीनगर

जेपी केशरी सीएफ, दुमका आरसीसीएफ, हजारीबाग

सिद्धार्थ त्रिपाठी प्रतीक्षारत सीसीएफ, अनुसंधान, रांची

राजीव लोचन बक्शी सदस्य सचिव प्रदूषण बोर्ड सीसीएफ, निदेशक सहभागी वन प्रबंधन परियोजना, रांची

स्मिता पंकज डीएफओ, हजारीबाग सीएफ, राज्य वन वृक्ष विज्ञानी, रांची

सरोज भाई पटेल प्रतीक्षारत उप निदेशक, विपणन, वन विकास निगम, रांची

सौरभ चंद्रा डीएफओ, दुमका डीएफओ, पूर्वी वन प्रमंडल, हजारीबाग

अविरूप सिन्हा प्रतीक्षारत डीएफओ, दुमका

विकास पालीवाल प्रतीक्षारत डीएफओ, सामाजिक वानिकी, हजारीबाग

नगर आयुक्त मुकेश कुमार को आरआरडीए उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार

रांची नगर निगम में नगर आयुक्त के पद पर पदस्थापित मुकेश कुमार को रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (आरआरडीए) के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नैंसी सहाय को झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कॉरपोरशन लिमिटेड रांची के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राज्य सरकार ने शुक्रवार की शाम इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

निशा उरांव को निदेशक उद्यान का अतिरिक्त प्रभार

राज्य के कृषि निदेशक के पद पर पदस्थापित भारतीय राजस्व सेवा की अधिकारी निशा उरांव को निदेशक उद्यान का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राज्य सरकार ने शुक्रवार की शाम इससे संबंधित अधिसूचना जारी की।

chat bot
आपका साथी