झारखंड खनन विभाग के 10 अधिकारियों का तबादला, संजीव कुमार बने रांची जिला खनन पदाधिकारी

Transfer Posting in Jharkhand Ranchi District Mining Officer झारखंड खान विभाग के दस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना आज जारी कर दी गई है। संजीव कुमार रांची के खनन पदाधिकारी बनाए गए हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 08:28 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 08:42 PM (IST)
झारखंड खनन विभाग के 10 अधिकारियों का तबादला, संजीव कुमार बने रांची जिला खनन पदाधिकारी
Transfer Posting in Jharkhand, Ranchi District Mining Officer इससे संबंधित अधिसूचना आज जारी कर दी गई है।

रांची, राज्य ब्यूरो। खान एवं भूतत्व विभाग ने विभाग के 10 पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। खान एवं भूतत्व विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

कौन कहां गए

-शंकर कुमार सिन्हा : उप निदेशक खान, धनबाद

-उत्तम कुमार विश्वास : सेवा जेएसएमडीसी को

-संजीव कुमार : खनन पदा. रांची

-कृष्ण कुमार किस्कू : खनन पदा. दुमका

-अजीत कुमार : खनन पदा. सिमडेगा

-मिहिर सलकर : खनन पदा. धनबाद

-आनंद कुमार : प्रभारी खनन पदा. पलामू

-रवि कुमार सिंह : खनन पदा. लातेहार का अतिरिक्त प्रभार

-दारोगा राय : प्रभारी खनन पदा. कोडरमा

-अरुण कुमार : उप निदेशक, खान निदेशालय, रांची

अक्टूबर के पहले सप्ताह में आइआइसीएम का दौरा करेंगे श्रम मंत्री

आइआइसीएम कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद के नेतृत्व में बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के श्रम एवं नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में वे संस्थान का दौरा अवश्य करेंगे। शिष्टमंडल में विजय कुमार शर्मा, नूर आलम, धर्मेन्द्र कुमार, जया महतो, जयप्रकाश यादव, मनोज कुमार सिंह, नितेश कुमार सिंह एवं आरके मिश्र शामिल थे।

निश्शुल्क जांच शिविर 29 को

रांची के डुमरदगा स्थित न्यू संजीवन औषधालय में 29 सितंबर को निश्शुल्क जांच एवं यथासंभव दवा भी दी जाएगी। डा. एके मिश्र ने बताया कि इस दिन शुगर की जांच भी की जाएगी। सुबह से एक बजे तक ही नंबर लगेगा। डा. मिश्र ने बताया कि पिताजी की पुण्यतिथि पर हर साल इसका आयोजन होता है और काफी लोग लाभान्वित होते हैं। रांची, सिमडेगा, रामगढ़, पलामू आदि के मरीज भी आकर लाभान्वित होते हैं। 

अशोक नागपाल की याद में होगा पौधारोपण

रांची नागरिक समिति के बैनर तले अशोक नागपाल की पंचम पुण्यतिथि के मौके पर इस वर्ष पूर्व संध्या पर पौधारोपण तथा 24 सितंबर को निश्शुल्क 500 फलदार पौधे का वितरण समिति के द्वारा किया जाएगा। समिति के सचिव संदीप नागपाल ने बताया कि शहर के विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि विधायक तथा सांसद भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

chat bot
आपका साथी