झारखंड में 13 IPS अधिकारियों का तबादला, हजारीबाग-कोडरमा-पाकुड़-चतरा के एसपी बदले गए

IPS Transfer News Jharkhand Hindi News Hindi Samachar झारखंड में सात जिलों के एसपी सहित 13 आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। गुरुवार की देर रात गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 09:06 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 09:52 PM (IST)
झारखंड में 13 IPS अधिकारियों का तबादला, हजारीबाग-कोडरमा-पाकुड़-चतरा के एसपी बदले गए
IPS Transfer News, Jharkhand Hindi News, Hindi Samachar झारखंड के 13 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड के 13 आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। हजारीबाग, पाकुड़, लातेहार, गुमला, कोडरमा, गढ़वा, चतरा जिले के एसपी बदले गए हैं। राज्य सरकार ने सात जिलों के एसपी सहित 13 आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गुरुवार की देर रात गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी। जिन जिलों के एसपी बदले हैं, उनमें हजारीबाग, पाकुड़, लातेहार, गुमला, कोडरमा, गढ़वा व चतरा शामिल हैं।

कौन कहाँ गए

- प्रिया दुबे : आइजी बोकारो से आइजी प्रशिक्षण।

- कार्तिक एस. :  एसपी हजारीबाग से एसपी सीआइडी।

- मनोज रतन चौथे : राज्यपाल के परिसहाय से एसपी हज़ारीबाग।

- मणिलाल मंडल : एसपी पाकुड़ से एसपी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो।

- अंजनी कुमार झा : एसपी सीआइडी से एसपी गढ़वा।

- प्रशांत आनंद : एसपी लातेहार से एसपी एटीएस।

- हृदीप पी. जनार्दनन : एसपी गुमला से एसपी पाकुड़।

- एहतेशाम वकारिब : एसपी कोडरमा से एसपी गुमला।

- श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे : एसपी गढ़वा से एसपी राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो।

- अंजनी अंजन : एसपी यातायात रांची से एसपी लातेहार।

- ऋषभ कुमार झा : एसपी चतरा से एसपी रेल जमशेदपुर।

- कुमार गौरव:  सहायक पुलिस अधीक्षक नगर जमशेदपुर से एसपी कोडरमा।

- राकेश रंजन : एसडीपीओ सरायकेला से एसपी चतरा।

chat bot
आपका साथी