IAS Jharkhand: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का तबादला, खंडेलवाल बने विकास आयुक्त LIST

Jharkhand. गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार खंडेलवाल अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ राजस्‍व पर्षद झारखंड के सदस्‍य के रूप में भी कार्य करेंगे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 14 May 2020 02:11 PM (IST) Updated:Thu, 14 May 2020 08:45 PM (IST)
IAS Jharkhand: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का तबादला, खंडेलवाल बने विकास आयुक्त LIST
IAS Jharkhand: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का तबादला, खंडेलवाल बने विकास आयुक्त LIST

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड में 11 आइएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इसके अलावा कई विभागीय सचिव भी बदले गए हैं। झारखंड सरकार ने अपर मुख्‍य सचिव केके खंडेलवाल को नया विकास आयुक्‍त नियुक्‍त किया है। गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार खंडेलवाल अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ राजस्‍व पर्षद झारखंड के सदस्‍य के रूप में भी कार्य करेंगे। पूजा सिंघल को पर्यटन विभाग, हिमानी पांडेय को योजना सह वित्त विभाग, एपी सिंह को वन विभाग, राहुल शर्मा को स्कूली शिक्षा विभाग में नियुक्‍त किया गया है।

अविनाश कुमार को महिला-बाल विकास विभाग में प्रधान सचिव, आराधना पटनायक को ग्रामीण विकास विभाग में सचिव, अमिताभ कौशल को अनुसूचित जाति-कल्‍याण विभाग में सचिव, और प्रशांत कुमार पेयजल विभाग में सचिव बनाया गया है। भोर सिंह यादव को वाणिज्‍यकर आयुक्‍त नियुक्‍त किया गया है। विनय कुमार चौबे को उत्पाद विभाग का अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है।

chat bot
आपका साथी