IRCTC: 12 दिसंबर से वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रांची स्टेशन से रवाना होगी ट्रेन

IRCTC इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आइआरसीटीसी) यात्रियों को वैष्णो देवी सहित उत्तर भारत का दर्शन कराएगा। विशेष ट्रेन के माध्यम से यात्रियों को रांची स्टेशन से 12 दिसंबर को विशेष ट्रेन से वैष्णो देवी-उत्तर भारत दर्शन यात्रा के लिए ले जाया जाएगा।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 04:02 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 04:02 PM (IST)
IRCTC: 12 दिसंबर से वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रांची स्टेशन से रवाना होगी ट्रेन
रांची स्टेशन से 12 दिसंबर को विशेष ट्रेन से वैष्णो देवी-उत्तर भारत दर्शन यात्रा के लिए लिए रवाना होगी।

रांची, जासं।  इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आइआरसीटीसी) यात्रियों को वैष्णो देवी सहित उत्तर भारत का दर्शन कराएगा। विशेष ट्रेन के माध्यम से यात्रियों को रांची स्टेशन से 12 दिसंबर को विशेष ट्रेन से वैष्णो देवी-उत्तर भारत दर्शन यात्रा के लिए ले जाया जाएगा। 20 दिसंबर को यात्रा का समापन होगा। इसकी जानकारी आइआरसीटीसी रांची की चीफ सुपरवाइजर ज्योति कुमारी ने एक प्रेसवार्ता में दी। ज्योति कुमारी ने बताया कि अब तक 500 से अधिक यात्रियों की बुकिंग हो चुकी है। अभी 100 सीटों पर यात्री अपनी बुकिंग करा सकते हैं। बुकिंग जारी है।

निखिल प्रसाद ने बताया कि ‘उत्तर भारत दर्शन’ में आठ रात व नौ दिन की यात्रा होगी। इसमें शामिल होने से पूर्व सभी तीर्थ यात्रियों को वैक्सीन की दोनों (फर्स्ट और सेकेंड) डोज लेना अनिवार्य होगा। वहीं, प्रत्येक यात्री का चार लाख रुपये का बीमा कराया जाएगा। समीर कुमार ने बताया कि यह तीर्थ यात्रा रांची, बोकारो, धनबाद, आसनसोल, चितरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन होकर हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा, वृंदावन, रामजन्म भूमि अयोध्या होते हुए वैष्णोदेवी जाकर पुन: रांची स्टेशन में आकर यात्रा समाप्त होगी।

ट्रेन में एसी श्रेणी के प्रति बर्थ टिकट किराया 14,175 और नन एसी का किराया 8,505 रुपये होगा। योगेश कुमार ने बताया कि इन सभी स्टेशन पर यात्रा की टिकट बुकिंग करने के लिए यात्री 24 घंटे हेल्प लान नंबर 9625532437 / 9310235033 पर संपर्क कर सकते हैं और व्हाट्सएप कर सकते हैं या डब्लू डब्लू डब्लू डॉट आइआरसीटीसी टूरिज्म डॉट कॉम के माध्यम से अपनी यात्रा बुक करा सकते है। बुकिंग की सुविधा आइआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय पर भी उपलब्ध है।

मुकेश प्रसाद ने बताया कि सभी कोचेज एवं पैंट्री कार का समय-समय पर सेनेटाइजेशन किया जाएगा। सभी डोरमेटरी एवं रूम्स का गेस्ट के चेक इन होने के पहले सेनेटाइजेशन किया जाएगा। सभी यात्रियों को बोर्डिंग के समय हैंड सैनिटाइजर फेस मास्क, फेस शील्ड और हैंड ग्लव्स दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी