Ranchi Traffic: आज रांची आने से बचें! रात 10 बजे तक प्रवेश पर प्रतिबंध, जानें बड़ी वजह...

Ranchi Traffic गणतंत्र दिवस के दौरान रांची में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू व दुमका में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ध्वजारोहण करेंगे। दोनों ही जगहों पर सुरक्षा में जिला बल के अलावा जैप के जवानों को भी लगाया गया है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 04:34 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 08:04 PM (IST)
Ranchi Traffic: आज रांची आने से बचें! रात 10 बजे तक प्रवेश पर प्रतिबंध, जानें बड़ी वजह...
Ranchi Traffic: रांची की सुरक्षा में जिला बल के अलावा जैप के जवानों को भी लगाया गया है।

रांची, राज्य ब्यूरो। Ranchi Traffic गणतंत्र दिवस के दौरान दुमका एवं रांची में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू व दुमका में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ध्वजारोहण करेंगे। दोनों ही जगहों पर सुरक्षा में जिला बल के अलावा जैप के जवानों को भी लगाया गया है। समारोह स्थल के प्रत्येक गेट पर दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है, जो सभी की विधिवत जांच के बाद ही प्रवेश की इजाजत देंगे। वीआइपी, वीवीआइपी व आम लोगों के लिए अलग-अलग दीर्घा बना है।

रांची के मोरहाबादी मैदान में दर्शक दीर्घा के सामने से झांकी मार्ग बनाया गया है। इधर, एहतियात के तौर पर गणतंत्र दिवस के दौरान असामाजिक तत्व कोई व्यवधान न डालने पाएं, इसके मद्देनजर सभी जिलों को अलर्ट किया गया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर गश्त तेज कर दी गई है, ताकि संदिग्धों पर नजर रखी जा सके। होटल-लॉज आदि में ठहरने वालों की जानकारी ली जा रही है। उनके आधार कार्ड व उनके आने का उद्देश्य पूछा जा रहा है।

गणतंत्र दिवस को लेक बड़े वाहनों की नो इंट्री, छोटे वाहन भी तय रूट पर ही चलेंगे

गणतंत्र दिवस के मौके पर आज रांची में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। राजधानी में चप्‍पे-चप्‍पे पर कड़ी सुरक्षा के बीच बाहर से आने वाले छोटे वाहनों को गहन चेकिंग के बाद तय रूट से प्रवेश दिया जाएगा। ट्रैफिक व्‍यवस्‍था को चुस्‍त-दुरुस्‍त करते हुए सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों पर रोक जारी रहेगी। प्रतिबंध के कारण राज्‍य के दूसरे जिलों से आने वाले बड़े वाहन भी निर्धारित जगहों से आगे नहीं बढ़ पाएंगे।

बड़े वाहनों के लिए रांची शहर के बाहर ठहराव की व्‍यवस्‍था की गई है। जमशेदपुर, चाईबासा और खूंटी की ओर से आने वाले वाहनों को रेलवे ओवर ब्रिज व बिरसा चौक के पास रोक दिया जाएगा। वहीं गुमला-सिमडेगा की ओर से आने वाले बड़े वाहन कटहल मोड़ से डायवर्ट कर आइटीआइ के पास रोके जाएंगे। पलामू और लोहरदगा से आने वाली गाड़‍ियां पंडरा में रोक दी जाएंगी। रामगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को बूटी मोड़ के समीप रोक दिया जाएगा।

छोटे वाहन तय रूट पर ही चल सकेंगे

मंगलवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर छोटे वाहनों के लिए रूट निर्धारित किया गया है। बूटी मोड़ से बरियातू मार्ग में आने वाले सभी वाहन करमटोली चौक, जेल चौक की ओर भेज दिए जाएंगे। इस रास्‍ते से डीसी आवास की ओर सिर्फ पास वाले वाहनों को जाने की इजाजत होगी। टैगोर हिल की ओर से आने वाले वाहन करमटोली चौक-जेल चौक होते हुए आगे की ओर जा सकेंगे। कांके से आने वाले वाहन राम मंदिर, हॉट लिप्‍स की ओर से आगे बढ़ते हुए न्‍यू मार्केट की तरफ जा सकेंगे। पंडरा और पिस्‍का मोड़ से आने वाली गाड़‍ियां रातू रोड से कांके की ओर जा पाएंगे।

मोरहाबादी में समारोह स्‍थल तक ऐसे जाएं

रांची ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी किए गए ट्रैफिक रूट प्‍लान के अनुसार आज सांसद, विधायक और जज-न्‍यायाधीश के वाहनों को सैनिक सिनेमा हॉल से आगे की ओर जाना होगा। गेस्‍ट हाउस के समीप बने वीआइपी प्रवेश द्वार से इन वाहनों की इंट्री होगी। यहां से वे सीधे मोरहाबादी मैदान के समारोह स्‍थल तक जा सकेंगे। इन वाहनों की पार्किंग वीवीआइपी मंच के ठीक पीछे होगी। जिन वाहनों के लिए सफेद, पीला और नारंगी पास जारी किया गया है, उनके लिए रेडियम रोड से डीसी आवास होते हुए मोरहाबादी मैदान पहुंचने की व्‍यवस्‍था की गई है।

यहां करें पार्किंग

कांके रोड, हरमू की ओर से आने वाले पास वाले वाहनों को हॉट लिप्‍स से एसएसपी आवास होते हुए मोरहाबादी मैदान पहुंचने की व्‍यवस्‍था की गई है। हरा पास वाले वाहन करमटोली चौके से मुड़कर सीधे मोरहाबादी मैदान पहुंचेंगे। सफेद पास वाले वाहनों की पार्किंग मोरहाबादी में मुख्‍य मंच के पीछे निर्धारित स्‍टैंड में होगी। पीला पासवाले वाहन पश्चिमी गैलरी के समीप पार्क किए जाएंगे। हरा-नारंगी पास वाले वाहनों की पार्किंग आर्मी ग्राउंड के पास गांधी प्रतिमा के सामने होगी। जन सामान्‍य के वाहन आदिवासी शोध संस्‍थान के सामने फुटबॉल ग्राउंड में पार्क होंगे।

chat bot
आपका साथी