Top Ranchi News of the Day, 25th May 2020, रांची की कई उड़ानें रद, सादगी से मना ईद, 4 दिनों तक बारिश, पुलिस ने मांगी माफी, झारखंड की बढ़ी टेंशन

Top Ranchi News of the Day 25th May 2020. पढ़ें सोमवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 05:16 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 05:16 PM (IST)
Top Ranchi News of the Day, 25th May 2020, रांची की कई उड़ानें रद, सादगी से मना ईद, 4 दिनों तक बारिश, पुलिस ने मांगी माफी, झारखंड की बढ़ी टेंशन
Top Ranchi News of the Day, 25th May 2020, रांची की कई उड़ानें रद, सादगी से मना ईद, 4 दिनों तक बारिश, पुलिस ने मांगी माफी, झारखंड की बढ़ी टेंशन

रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the Day 25th May 2020 - सोमवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। सोमवार को विमानों के उड़ान के साथ ही कई विमानें रद हो गई। सिर्फ 4 विमानें ही रांची आईं। पूरे झारखंड में मुस्लिम भाइयों ने सादगी से ईद मनाई। झारखंड में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना है। महिला शिक्षिका को पीटने के मामले में रांची पुलिस ने माफी मांग ली है। महाराष्‍ट्र व गुजरात से आ रहे प्रवासियों के कारण झारखंड में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

रांची आने वाली कई उड़ानें रद, मात्र दो विमानें पहुंची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट

लॉकडाउन में पहली बार शुरू हुई हवाई सेवा के पहले दिन कई उड़ानें रद हो गई। दिल्‍ली-मुंबई और अन्‍य जगहों से सिर्फ चार उड़ानें ही रांची के लिए तय की गईं। एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि सोमवार को चार विमानों के आने व जाने का समय-सारणी मिला है। आज सुबह पहली फ्लाइट बेंगलुरु से रांची पहुंची। इसके अलावा इंडिगो का दिल्ली-रांची-दिल्ली का विमान आया है। दूसरी ओर, एयर इंडिया सहित गो एयर और इंडिगो की कई उड़ानें रद कर दी गईं। गो एयर का g8167/148 दिल्ली-रांची-दिल्ली विमान रद कर दिया गया है। इंडिगो का 6E 5316 मुंबई-रांची फ्लाइट भी रद कर दिया गया है। एयरपोर्ट निदेशक ने यह भी बताया कि एयर इंडिया का विमान रद कर दिया गया है।

सादगी से मना ईद, मुस्लिम भाइयों ने घरों में पढ़ी नमाज

सोमवार को पूरे राज्‍य में ईद का पर्व पूरे सादगी से मनाया गया। रांची में भी ईद को लेकर सुरक्षा बलों की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे। सुबह सवेरे सुरक्षा बलों की ओर से पेट्रोलिंग की गई। इस बार लोगों ने ईद की नमाज अपने-अपने घरों में अदा की। एक-दूसरे को शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुए बधाई दी। सुबह से ही मोबाइल और इंटरनेट के जरिए दूसरे को बधाई देने का सिलसिला प्रारंभ हो गया।

अगले 4 दिनों तक झारखंड के कई इलाकों में बारिश के आसार

झारखंड के कई इलाकों में अगले चार दिनों तक बारिश के आसार हैं। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। उत्तर व दक्षिण-पूर्वी जिलों में कुछ स्थानों पर 26 मई को गरज के साथ वज्रपात व हल्की बारिश होने की संभावना है। 27 मई को राज्य के उत्तरी भाग में, 28 मई को राज्य के मध्य, उत्तर-पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी भाग के कुछ स्थानों पर, 28 मई को राज्य के उत्तरी व मध्य भाग में, जबकि 29 मई को राज्य के मध्य, उत्तर, पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी भाग के जिलों में कुछ स्थानों पर तेज हवा व गरज के साथ वज्रपात और हल्की बारिश होने की संभावना है।

रांची पुलिस ने महिला शिक्षिका को पीटा, बाद में मांगी माफी

रातू रोड स्थित गैलेक्सिया मॉल के समीप वाले मंदिर के पुजारी को दान देने के दौरान महिला शिक्षिका से पुलिस के उलझने के मामले में पुलिसकर्मियों को माफी मांगनी पड़ी है। इसके बाद मामला रफा-दफा हुआ। दरअसल, महिला शिक्षिका की पुलिसकर्मियों ने पिटाई की थी। इसके बाद अपमानित करते हुए थाने ले जाया गया था। महिला शिक्षिका के भाई द्वारा पुलिस कर्मियों के पास अपनी बात रखने पर उसे छोड़ा गया था। इस पर महिला शिक्षिका का कहना है कि पुलिस ने गलत तरीके से उनके ही खिलाफ बयानबाजी की है।

महाराष्ट्र और गुजरात से आए प्रवासियों ने बढ़ाई झारखंड की टेंशन

दूसरे राज्यों में फंसे झारखंड के प्रवासियों की वापसी का सिलसिला तेज होते ही राज्य में कोरोना का संक्रमण बढ़ गया है। पिछले एक पखवारे में राज्य में जितने भी कोरोना के मामले सामने आए हैं उनमें 80 फीसद मामले दूसरे राज्यों से आए मजदूरों के ही हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या महाराष्ट्र और गुजरात से आए लोगों की है। कोरोना संक्रण के आंकड़ों की रफ्तार देखें तो प्रवासियों की राज्य वापसी से पूर्व 31 मार्च से 2 मई तक 33 दिनों में संक्रमित मरीजों की संख्या 115 थी। वहीं 5 से 22 मई तक 17 दिनों में ही यह संख्या लगभग तीन गुनी बढ़कर 330 पर पहुंच गई। इनमें आधे से ज्यादा यानी 183 संक्रमित प्रवासी हैं।

chat bot
आपका साथी