Top Ranchi News of the Day, 22nd October 2019, आइपीएस का तबादला, रांची टेस्ट भारत जीता, ढुल्लू महतो, खादी ऑन व्हील्स, अवैध शराब नष्ट

Top Ranchi News of the Day 22nd October 2019. पढ़ें मंगलवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 06:02 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 06:02 PM (IST)
Top Ranchi News of the Day, 22nd October 2019, आइपीएस का तबादला, रांची टेस्ट भारत जीता, ढुल्लू महतो, खादी ऑन व्हील्स, अवैध शराब नष्ट
Top Ranchi News of the Day, 22nd October 2019, आइपीएस का तबादला, रांची टेस्ट भारत जीता, ढुल्लू महतो, खादी ऑन व्हील्स, अवैध शराब नष्ट

रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the Day 22nd October 2019 - मंगलवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। राज्य के 13 आइपीएस का तबादला कर दिया गया है। भारत ने रांची में खेले गए तीसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टेस्ट सीरीज 3-0 से जीत ली है। ढुल्लू महतो ने अपने ऊपर लगे यौन शोषण मामले में हाई कोर्ट में हस्तक्षेप याचिका दाखिल की है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने खादी ऑन व्हील्स का शुभारंभ किया। पुलिस ने नामकुम में अवैध शराब की भट्ठी को नष्ट कर दिया है। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

झारखंड में 13 आइपीएस का तबादला, सौरभ बने रांची के सिटी एसपी

राज्य के 13 आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। झारखंड जगुआर के डीआइजी साकेत कुमार सिंह को आइजी ऑपरेशन का प्रभार मिला है। इसी तरह पलामू के डीआइजी विपुल शुक्ला को आइजी मुख्यालय बनाया गया है। रांची के सिटी एसपी हरिलाल चौहान का भी तबादला किया गया है। इन्हें संचार व तकनीकी सेवाएं में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। सिमरिया चतरा के एसडीपीओ, 2016 बैच के आइपीएस अफसर सौरभ रांची के सिटी एसपी बनाए गए हैं। गढ़वा की एसपी शिवानी तिवारी को जैप वन का कमांडेंट बनाया गया है।

रांची टेस्ट में भारत की जीत, क्रिकेट प्रेमियों में जश्न

रांची टेस्ट में भारत ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। झारखंड के स्पिनर शाहबाज नदीम ने मंगलवार को जीत के लिए आखिरी दो विकेट झटके, इसके बाद क्रिकेट प्रेमियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। क्लिन स्वीप के साथ रांची टेस्ट में भारत की जीत से जेएससीए स्टेडियम में मैच देख रहे दर्शक झूम उठे। भारत ने रांची टेस्ट चौथे दिन एक पारी और 202 रन के अंतर से अपने नाम किया। इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज के सारे मैच जीतने में कामयाबी हासिल की। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध रांची टेस्ट और तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 3-0 से भारत की जीत पर टीम इंडिया को बधाई दी है।

विधायक ढुल्लू महतो ने हाई कोर्ट में दाखिल की हस्तक्षेप याचिका

यौन शोषण मामले में आरोपित विधायक ढुल्लू महतो ने झारखंड हाई कोर्ट में मंगलवार को हस्तक्षेप याचिका दाखिल की है। उन्होंने याचिका में कहा है कि मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। राजनीतिक साजिश के तहत मुझ पर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने याचिका में कहा है कि यौन शोषण मामले में अयोध्या ठाकुर आरोपित हैं। अयोध्या ठाकुर से उनका किसी प्रकार का संबंध नहीं है। बता दें कि पीडि़ता ने विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ यौन शोषण को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने खादी-ऑन-व्हील्स का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर खादी परिधानों के प्रचार-प्रसार एवं बिक्री हेतु चलंत वाहन खादी-ऑन-व्हील्स का शुभारंभ कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास से किया। बदलते समय में खादी परिधानों की मांग हाल के वर्षों में बढ़ी है। चलंत वाहन के माध्यम से उपभोक्ता अब अपने पसंदीदा खादी के वस्त्र खरीद सकेंगे। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 534 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें रांची के बाजरा और बन हौरा समेत अन्य जिलों में प्रस्तावित प्रधानमंत्री आवास तथा रांची जलापूर्ति फेज 2 शामिल है। उन्होंने रांची के करमटोली तालाब के पास डेढ़ करोड़ की लागत से घुमकुडिय़ा भवन बनाए जाने की बात कही। इधर, मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार को ब्राम्बे स्थित होटल प्रबंधन, खानपान तकनीक एवं पोषण आहार संस्थान का उद्घाटन किया।

नामकुम में अवैध शराब के अड्डे पर पुलिस की दबिश

कुख्यात शराब माफिया प्रहलाद सिंधिया के इलाके नामकुम में एक बार फिर अवैध शराब केे भटठे को पुलिस और वन विभाग की टीम ने नष्ट किया। पुलिस ने यहां करीब 10 लाख की अवैध शराब को बहा दिया। इसके साथ ही  पुलिस ने शराब बनाने में प्रयुक्त कई सामान को भी जब्त किया है। उत्पाद विभाग और पुलिस को गुप्तसूचना मिली थी कि नामकुम में फिर से बड़े पैमाने पर अवैध शराब का निर्माण हो रहा है। इसके लिए मिनी फैक्ट्री चलाये जा रहे हैं। इसी सूचना पर नामकुम थाने की टीम के साथ उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी के लिए निकली।

chat bot
आपका साथी