Top Ranchi News of the Day, 20th October 2019, रांची में तेजस्वी, सेंध लगाकर चोरी, बैंकर्स एसोसिएशन, इजरायल से लौटे किसान, अधिग्रहण के खिलाफ ग्रामीण

Top Ranchi News of the Day 20th October 2019. पढ़ें रविवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 05:51 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 05:51 PM (IST)
Top Ranchi News of the Day, 20th October 2019, रांची में तेजस्वी, सेंध लगाकर चोरी, बैंकर्स एसोसिएशन, इजरायल से लौटे किसान, अधिग्रहण के खिलाफ ग्रामीण
Top Ranchi News of the Day, 20th October 2019, रांची में तेजस्वी, सेंध लगाकर चोरी, बैंकर्स एसोसिएशन, इजरायल से लौटे किसान, अधिग्रहण के खिलाफ ग्रामीण

रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the Day 20th October 2019 - रविवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। रांची में राजद की जनाक्रोश रैली में तेजस्वी यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में एक इंजन भ्रष्टाचार और दूसरा अपराध का है। दवा दुकान में चोरों ने सेंध लगाकर डेढ़ लाख रुपये चुरा लिए। बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन ने जमाकर्ताओं की एक लाख की बीमा सीमा को बढ़़ाकर 50 लाख करने की मांग की है। 24 किसानों का दल इजरायल से खेती के उन्नत तरीके सीख कर रांची लौटा। ग्रामीण रेलवे के अधिग्रहण का विरोध कर रहे हैं। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

डबल इंजन की सरकार में एक भ्रष्टाचार और दूसरा अपराध का

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को हरमू मैदान में राजद की जनाक्रोश रैली में तेजस्वी यादव ने भाजपा भगाओ, झारखंड बचाओ का नारा दिया। तेजस्वी ने कहा कि इस डबल इंजन की सरकार में एक इंजन भ्रष्टाचार और दूसरा अपराध का है। तेजस्वी ने कहा कि लालू की लोकप्रियता देख भाजपा ने पहले उन्हें फंसाया, अब परिवार पर मुकदमा कर रही है। इसके बावजूद न तो लालू झुकेंगे और न ही तेजस्वी। उन्होंने यह भी कहा कि रघुवर सरकार के इशारे पर उन्हें जेल में बंद पिता से मिलने नहीं दिया गया।

रांची में दवा दुकान में सेंध लगाकर डेढ़ लाख रुपये की चोरी

राजधानी रांची के अपर बाजार के काली बाबू स्ट्रीट स्थित दवा दुकान राजधानी ड्रग एजेंसी में चोरों ने सेंध लगाई। दुकान में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये चोरों ने उड़ा लिए। दवा दुकान के बगल में ही भाजपा के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय का आवास है। घटना की जानकारी दुकान संचालक को तब हुई, जब पड़ोस के लोगों ने इसकी जानकारी फोन पर दी। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल रही है।

जमाकर्ताओं की 50 लाख तक की राशि का हो बीमा

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन की दो दिनों की कार्यकारिणी की बैठक आज रविवार को संपन्न हुई। इस बैठक में बैंक जमाकर्ताओं के हित में एक लाख की बीमा सीमा को बढ़़ाकर 50 लाख रुपये तक करने की मांग की गई। इसके साथ ही केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर आठ जनवरी 2020 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेने का निर्णय किया गया।

इजरायल से उन्नत खेती के तौर-तरीके सीखकर रांची लौटे 24 किसान

झारखंड के 24 किसानों और तीन अधिकारियों का दल रविवार को इजरायल की राजधानी तेल अवीव से नई दिल्ली होते हुए रांची पहुंचा। इजरायल दौरे पर गए 24 किसानों के दल में देवघर से अंबिका प्रसाद कुशवाहा और राजेंद्र यादव, गोड्डा से नीतीश आनंद और शशिकर झा, दुमका से रमेश हांसदा, साहेबगंज से राजेश कुमार यादव और रमेशचंद्र रविदास, प सिंहभूम से रमेश पूर्ति और मार्कस बोदरा, पूर्वी सिंहभूम से राम प्रताप महतो और सिदम चंद्र मुर्मू, गढ़वा से आनंद कुमार और धर्मेंद्र कुमार मेहता, गुमला से अनिम मिंज, खूंटी से दिलीप कुमार और तुलसी महतो, लातेहार से मिथेन्द्र लकड़ा, रांची से अरुण चंद्र गुप्ता और सुखदेव उरांव और गनसु महतो, गिरिडीह से कुमार विवेकानंद और लक्ष्मण महतो, धनबाद से जगदीश रजक और रघुनंदन कुमार शामिल थे।

रेलवे के अधिग्रहण के खिलाफ ग्रामीण एकजुट

हटिया के गनियार टोली के सामुदायिक भवन में रविवार को ग्रामीणों ने बैठक की। इसमें रेलवे के द्वारा हटिया राउरकेला रेल खंड के दोहरीकरण के कारण विस्थापित हुए गनियार टोली, गिरजा टोली, गढ़ा टोली, ढिपा टोली के सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद रहे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि रेलवे की जमीन पर जिन्होंने घर बनाया था, उन्होंने स्वेच्छा से अपना घर हटा लिया है। लेकिन रेलवे के अधिकारी एचईसी की जमीन पर बने निर्माण को भी हटाने के लिए नोटिस दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बरसों पूर्व दूर-दराज के गांव से रोजी-रोजगार के लिए आए लोग यहां पर झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं और मजदूरी करके अपना जीवन-यापन कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी