Top Ranchi News of the Day, 16th December 2019, मुरी स्टेशन में आग, ढुल्लू महतो, पारा शिक्षक, आचार संहिता में प्राथमिकी, कंबल बांटे जाएंगे

Top Ranchi News of the Day 16th December 2019. पढ़ें सोमवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 16 Dec 2019 06:23 PM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 06:23 PM (IST)
Top Ranchi News of the Day, 16th December 2019, मुरी स्टेशन में आग, ढुल्लू महतो, पारा शिक्षक, आचार संहिता में प्राथमिकी, कंबल बांटे जाएंगे
Top Ranchi News of the Day, 16th December 2019, मुरी स्टेशन में आग, ढुल्लू महतो, पारा शिक्षक, आचार संहिता में प्राथमिकी, कंबल बांटे जाएंगे

रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the Day 16th December 2019 - सोमवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। रांची से सटे मुरी स्टेशन के कंट्रोल रूम सोमवार की सुबह आठ बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ महिला से छेड़खानी मामले में हाई कोर्ट ने सरकार से जवाब तलब किया है। पारा शिक्षकों के नियमितीकरण के मामले में झारखंड हाई कोर्ट में अब 20 जनवरी को सुनवाई होगी। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक 127 प्राथमिकी दर्ज की गई है। चुनाव आयोग ने वोट डाले जा चुके विधानसभा क्षेत्रों में कंबल बांटने की अनुमति दी है। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

शार्ट सर्किट से मुरी स्टेशन के कंट्रोल रूम में लगी आग

रांची से सटे मुरी रेलवे स्टेशन के कंट्रोल रूम में सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से कंट्रोल रूम का वायरिंग सिस्टम जलकर खाक हो गया। साथ ही कंट्रोल रूम धुएं से भर गया। मौके पर पहुंचे हिंडाल्को के अग्निशमन कर्मियों ने कंट्रोल रूम के शीशों को तीन तरफ से तोड़कर आग पर काबू पाया। इधर, कंट्रोल रूम का सिस्टम खराब होने से गाडिय़ों का परिचालन बाधित हो गया है। कुछ ट्रेनों को सिल्ली, रांची व झालदा सहित अन्य स्टेशनों पर रोके जाने की सूचना है।

विधायक ढुल्लू महतो के छेड़छाड़ मामले में हाई कोर्ट ने जांच की स्थिति पूछी

झारखंड हाई कोर्ट ने सरकार से विधायक ढुल्लू महतो मामले में पूछा है कि महिला के साथ छेड़छाड़ और गवाह विनय सिंह से मारपीट मामले में जांच की क्या स्थिति है। सोमवार को बाघमारा विधायक ढुलू महतो पर महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने प्रार्थी से पूछा कि वर्ष 2015 की घटना की शिकायत 2018 में होती है। यह स्पष्ट करें कि देरी क्यों हुई।

पारा शिक्षकों के नियमितीकरण के मामले में 20 जनवरी को सुनवाई

पारा शिक्षकों के नियमितीकरण के मामले में 20 जनवरी को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। सोमवार को अदालत में मामले की सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने मामले की विस्तृत सुनवाई के लिए 20 जनवरी की तिथि निर्धारित की। इस मामले में सरकार कह रही है कि पारा शिक्षकों की नियुक्ति सर्व शिक्षा अभियान के तहत है। उन्हें नियमित नहीं किया जा सकता है।

चुनाव आचार संहिता उल्लंघन में अब तक 127 प्राथमिकी दर्ज

एक नवंबर को विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही पूरे राच्य में आचार संहिता प्रभावी है। इस सिलसिले में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब तक इस मामले में इस बाबत 127 प्राथमिकियां दर्ज कराई जा चुकी हैं। जबकि, 10 दिसंबर तक कुल 107 प्राथमिकी दर्ज हुई थी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी है।

जहां चुनाव खत्म हो चुके, वहां बांट सकेंगे कंबल

जिन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव खत्म हो गया है, वहां राज्य प्रशासन असहायों को कंबल बांट सकेगा। चुनाव आयोग ने इसपर सशर्त स्वीकृति दे दी है। अन्य विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव संपन्न होने के बाद ही कंबल बंटेंगे। चुनाव आयोग ने ठंड में असहायों की जरूरत को देखते हुए इस पर स्वीकृति दी है। आयोग द्वारा दी गई स्वीकृति के अनुसार, कंबल का वितरण किसी कार्यक्रम का आयोजन कर नहीं किया जाएगा। न ही इसका वितरण किसी राजनीतिक व्यक्ति द्वारा किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी