Top Ranchi News of the Day, 12th July 2020, प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़ाया, कोरोना से 5 की मौत, 15 तक बारिश, ऑनलाइन नामांकन, 8 जिलों में सूखा

Top Ranchi News of the Day 12th July 2020. पढ़ें रविवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 05:23 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 05:23 PM (IST)
Top Ranchi News of the Day, 12th July 2020, प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़ाया, कोरोना से 5 की मौत, 15 तक बारिश, ऑनलाइन नामांकन, 8 जिलों में सूखा
Top Ranchi News of the Day, 12th July 2020, प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़ाया, कोरोना से 5 की मौत, 15 तक बारिश, ऑनलाइन नामांकन, 8 जिलों में सूखा

रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the Day 12th July 2020 - रविवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। रांची में आज एक व्‍यक्ति को स्‍थानीय लोगों ने प्रतिबंधित मांस के पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। झारखंड में आज कोरोना वायरस से पांच लोगों की मौत हो गई है। राज्‍य में 15 जुलाई तक बारिश होने का अनुमान है। राज्‍य के सरकारी स्‍कूलों में भी ऑनलाइन नामांकन शुरू हो गया है। भारी बारिश के बावजूद राज्‍य के 8 जिलों में सूखे का अनुमान है। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़ाया मोटरसाइकिल सवार, लोगों ने किया हंगामा

धुर्वा थाना क्षेत्र के सीटीओ गांव में रविवार की सुबह बाइक में बोरे और झोले में प्रतिबंधित मांस ले जा रहे एक व्यक्ति को स्थानीय नागरिकों ने खदेड़ा। उसे सिक्योरिटी गेट के पास पकड़ा गया। लोगों के जुटने पर व्यक्ति को ‌धुर्वा थाना लाकर रखा गया है। लोगों का कहना है कि यहां प्रतिदिन प्रतिबंधित मांस की बिक्री होती है। स्थानीय निवासी कामेश्वर सिंह ने इसका विरोध किया तो टीओपी से पुलिसकर्मियों ने इनको वहां से भगा दिया। लोगों का कहना है कि पुलिस की मिलीभगत से यहां प्रतिबंधित मांस बेचा जाता है।

झारखंड में कोरोना से एक साथ 5 लोगों की मौत

झारखंड में रविवार को कोरोना वायरस से एक साथ पांच लोगों की मौत हो गई है। इनमें से एक हजारीबाग, एक गोड़डा, एक जमशेदपुर और दो रांची में हुई है। तीन मरीज रिम्स के कोविड-19 वार्ड भर्ती थे। इसमें मरने वालाें में एक हजारीबाग का संक्रमित था। जमशेदपुर में भी एक मौत हुई है। यहां कोरोना से यह तीसरी मौत है। इससे पूर्व कल भी झारखंड में कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई थी। अब झारखंड में कोरोना से कुल 31 लोगों की मौत हो गई है।

झारखंड के 15 तक भारी बारिश व वज्रपात का अलर्ट

झारखंड में 15 जुलाई तक अच्छी बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान तेज बारिश होगी और वज्रपात भी होगा। पूर्वानुमान में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कुछ स्थानों पर भारी बारिश और वज्रपात की भी आशंका जतायी है। इधर, आज रविवार को रांची समेत झारखंड के कई हिस्‍सों में तेज बारिश हुई। दोपहर में रांची में बारिश से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त नजर आया।

सरकारी स्कूलों में होगा ऑनलाइन होगा नामांकन

कोरोना संक्रमण के दौर में बचाव के लिए सुरक्षित तरीका अपनाते हुए झारखंड के सरकारी स्कूलों में भी अब निजी स्कूलों की तर्ज पर ऑनलाइन नामांकन करने का निर्णय लिया गया है। रांची के शहीद चौक स्थित अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव स्कूल राज्य का पहला सरकारी स्कूल होगा, जहां ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई है। विद्यालय में सत्र-2020-22 के लिए यहां 11वीं कक्षा में ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

8 जिलों में पड़ सकता है सूखा, औसत से कम हुई बारिश

राज्य में पिछले एक सप्ताह से मानसून के सक्रिय होने से लगातार बारिश को रही है। इसके बावजूद आठ जिलों के सामने सूखा का संकट खड़ा हो गया है। मौसम विभाग के द्वारा जारी एक जुलाई से 11 जुलाई तक बरसात के आंकड़ों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। विभाग के द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य में सबसे कम देवघर में बारिश हुई है। राज्य में अभी तक औसत बारिश 288.1 मिमी होनी चाहिए थी। मगर अभी 283.7 मिमी बारिश हुई है।

chat bot
आपका साथी