Jharkhand weather Today: आज हल्के कोहरे के बीच शुष्क रहेगा मौसम, रविवार को फिर बदलेगा मिजाज

Jharkhand weather Today राजधानी रांची में बुधवार की सुबह मौसम सामान्य है। शहर के कई इलाकों में हल्के दर्जे का कोहरा देखने को मिला। सुबह छह बजे शहर का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं आद्रता का स्तर 87 प्रतिशत तक है।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 08:38 AM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 08:38 AM (IST)
Jharkhand weather Today: आज हल्के कोहरे के बीच शुष्क रहेगा मौसम, रविवार को फिर बदलेगा मिजाज
रांची के कई इलाकों में हल्के दर्जे का कोहरा देखने को मिला।

रांची, जासं।  राजधानी रांची में बुधवार की सुबह मौसम सामान्य है। शहर के कई इलाकों में हल्के दर्जे का कोहरा देखने को मिला। सुबह छह बजे शहर का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं आद्रता का स्तर 87 प्रतिशत तक है। मंगलवार की रात ओस की बेहतर बारिश हुई है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले चार दिनों तक रांची में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस बीच शहर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि एक बार फिर से चार दिनों के बाद रविवार और सोमवार शहर में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि एक कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उत्तरी अंडमान समुद्र के ऊपर बना हुआ है। इसके चक्रवाती रूप में बदलकर पश्चिम की तरफ बढ़ने की संभावना है। इसके बाद ये चक्रवातीय क्षेत्र गुरुवार को दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी से दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के तट पर टकरा सकता है।

इस कारण इन दोनों राज्यों में मध्म से भारी बारिश होने की संभावना है। लैंड फाल होने के बाद इसके उत्तर की तरफ बढ़ने की संभावना है। ऐसे में चक्रवात का टर्फ लाइन का असर झारखंड में भी देखने को मिल सकता है। इसका प्रभाव राज्य में रविवार और सोमवार को देखने को मिल सकता है। हालांकि तब तक चक्रवात बेहद कमजोर हो जाएगा।

वहीं पिछले 24घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान गोड्डा केवीके में 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.9डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे ज्यादा सापेक्षिक आद्रता का स्तर राजधानी रांची में 98 प्रतिशत रिकार्ड किया गया। इसके कारण रात में ओस और सुबह कोहरा देखने को मिला।

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

रांची 25.8 15.5

जमशेदपुर 28.6 17.8

मेदिनीनगर 28.6 14.7

chat bot
आपका साथी