Jharkhand Weather News: आज दिन में साफ रहेगा मौसम, रात से छाएंगे बादल; जानिए अपने शहर का हाल

गुरूवार को सुबह रांची समेत आसपास के इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखने को मिला। सुबह 8 बजे तक धूप निकल गयी थी। मगर पश्चिमी हवाओं के कारण धूप में भी हल्की कनकनी महसूस हो रही थी।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 08:27 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 08:27 AM (IST)
Jharkhand Weather News: आज दिन में साफ रहेगा मौसम, रात से छाएंगे बादल; जानिए अपने शहर का हाल
ज दिन में साफ रहेगा मौसम, रात से छाएंगे बादल। जागरण

रांची, जासं। गुरूवार को सुबह रांची समेत आसपास के इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखने को मिला। सुबह 8 बजे तक धूप निकल गयी थी। मगर पश्चिमी हवाओं के कारण धूप में भी हल्की कनकनी महसूस हो रही थी। मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे राज्य में दिन में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि देर रात से आंशिक रूप से बादल छाएंगे। वहीं अधिकमत तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही पश्चिमी हवाओं के कारण कनकनी में भी इजाफा होगा।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का एक नया टर्फ लाइन पूर्वी राज्यों से होता हुआ छतीसगढ़, दक्षिण मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र तक फैला हुआ है। वहीं एक कम दवाब का चक्रवातीय क्षेत्र असम के उपर बनता हुआ दिख रहा है। इसके कारण असर झारखंड के मौसम पर भी देखने को मिलेगा। 28 और 29 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

28 जनवरी को राज्य के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची बोकारो, खूंटी, गुमला, रामगढ़ और हजारीबाग में मेघ गर्जन के साथ मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावान है। वहीं 29 जनवरी को दक्षिण, मध्य और उत्तर पश्चिमी जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 31 जनवरी तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। इसका से साथ धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर में  27.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान मेदिनीनगर में 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची        25.9                09.7

जमशेदपुर    26.4                11.6

मेदिनीनगर    17.4                08.5

कांके(एग्रो)    24.8                09.6

chat bot
आपका साथी