Jharkhand Weather Update: आज मौसम साफ रहेगा, लेकिन दो दिनों के बाद बढ़ेगी ठंड, तीन डिग्री तक गिरेगा तापमान

Jharkhand Weather Update गुरुवार को राजधानी रांची में सुबह छह बजे के पहले शहर के बाहरी इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिला। आज राजधानी में शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। लेकिन दो दिनों के बाद ठंड बढ़ जाएगी। तापमान तीन डिग्री तक गिरेगा।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 08:33 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 08:33 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: आज मौसम साफ रहेगा, लेकिन दो दिनों के बाद बढ़ेगी ठंड, तीन डिग्री तक गिरेगा तापमान
रांची में सुबह छह बजे के पहले शहर के बाहरी इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिला।

रांची, जासं।  गुरुवार को राजधानी रांची में सुबह मौसम साफ है। सुबह छह बजे के पहले शहर के बाहरी इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिला। इसके साथ ही हल्की ठंडी हवा आठ किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। शहर में आद्रता का स्तर 85 प्रतिशत तक है। लोगों को सुबह हल्की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी में दिन में मौसम साफ रहेगा। शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले आने वाले एक सप्ताह तक झारखंड का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राज्य में किसी प्रकार का सिनौप्टिक फीचर का असर नहीं है। राज्य में अगले दो दिनों तक किसी जिले के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। मगर इसके बाद तापमान में एक बार में तीन डिग्री कमी आने की संभावना है। इससे अचानक से ठंड बढ़ेगी। इस दौरान लोगों को सुबह और शाम में खास परेशानी होगी। अगले एक सप्ताह तक राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश होने की संभावना न के बराबर है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान गोड्डा में 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान हजारीबाग में 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

रांची 27.7 20.2

जमशेदपुर 31.3 21.4

मेदिनीनगर 31.0 19.3

chat bot
आपका साथी