गरज के साथ हल्की बारिश होगी आज, छह डिसे. नीचे गिरा तापमान

गुरुवार को सामान्य तापमान की तुलना में रांची के अधिकतम तापमान में 6 डिग्री की गिरावट हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 02:09 AM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:22 AM (IST)
गरज के साथ हल्की बारिश होगी आज, छह डिसे. नीचे गिरा तापमान
गरज के साथ हल्की बारिश होगी आज, छह डिसे. नीचे गिरा तापमान

जागरण संवाददाता, रांची : गुरुवार को सामान्य तापमान की तुलना में रांची के अधिकतम तापमान में 6.0 डिसे. की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि शुक्रवार को रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। छह जून का आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि सात व आठ जून को आसमान साफ रहेगा। नौ जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि 10 जून को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पांच जून को राज्य के मध्य व उत्तरी भाग में कुछ स्थानों पर गरज के साथ वज्रपात व हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। छह व सात जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। आठ जून को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। नौ व 10 जून को दक्षिण-पूर्वी व उत्तर-पूर्वी भाग में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

::::::::::::

गुरुवार का तापमान (डिसे. में)

शहर अधिकतम न्यूनतम

रांची 31.4 24.2

जमशेदपुर 35.8 26.6

डालटनगंज 29.7 26.9 मौसम में परिवर्तन से लोगों को काफी राहत मिली है। गर्मी से परेशान लोग सुकुन महसूस कर रहे हैं। बच्चे भी काफी खुश दिख रहे हैं। वहीं सब्जी विक्रेताओं को भी अभी की बारिश से फायदा है, लेकिन ओला गिरने से बाद परेशानी होती है।

chat bot
आपका साथी