Covid Vaccination: आज सिर्फ मिलेगी कोविशील्ड, कोवैक्सीन के लिए करना होगा इंतजार

Covid Vaccination रांची के 74 केंद्रों में सिर्फ कोविशील्ड वैक्सीन आज लोगों को मिल पाएगी। कोवैक्सीन के लिए इंतजार करना होगा। केंद्र द्वारा कोवैक्सीन की डोज राज्य को कब मिलेगी स्पष्ट जानकारी नहीं है। कोवैक्सीन की जब डोज आ जाएगी तो सिर्फ दूसरे डोज वालों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 09:14 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 09:14 AM (IST)
Covid Vaccination: आज सिर्फ मिलेगी कोविशील्ड, कोवैक्सीन के लिए करना होगा इंतजार
आज सिर्फ कोविशील्ड वैक्सीन लोगों को दी जा रही है।

जासं,रांची। रांची के 74 केंद्रों में सिर्फ कोविशील्ड वैक्सीन आज लोगों को मिल पाएगी। कोवैक्सीन के लिए इंतजार करना होगा। केंद्र द्वारा कोवैक्सीन की डोज राज्य को कब मिलेगी, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। डीआरसीएचओ डाक्टर खलखो बताते हैं कि कोवैक्सीन की जब डोज आ जाएगी तो सिर्फ दूसरे डोज वालों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि वैक्सीन की किल्लत है, जिन लोगों ने कोवैक्सीन की पहली डोज ली है उन्हें दूसरी डोज देने की प्राथमिकता दी जाएगी। ताकि वैसे लोगों को परेशानी न हो। आज शहर के 42 केंद्रों पर वैक्सीन उपलब्ध होगी। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न प्रखंडों के 32 केंद्रों में वैक्सीन की दोनों डोज मिल सकेगी।

आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा

शहरी केंद्रों में वैक्सीन लेने के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीन लेने के लिए लोगों को रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं होगी। इन जगहों पर वाकिंग वैक्सीनेशन की सुविधा मिलेगी। सिविल सर्जन डाक्टर विनोद कुमार बताते हैं की सभी केंद्रों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों की मदद ली गई है। साथ ही बिना मास्क पहने केंद्र में आने वाले लोगों को वैक्सीन नहीं दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पालन करें और वैक्सीन के साथ- साथ मास्क जरूर पहनें जिससे संक्रमण फैलने की संभावना न हो।

रांची को मिली सबसे अधिक 40 हजार डोज

राजधानी रांची को 40 हजार टीके की डोज उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा धनबाद जिले को 29500, चतरा को 21000, देवघर को 23000, धनबाद को 39000, दुमका को 21000, पूर्वी सिंहभूम को 35000, गढ़वा को 21000, गिरिडीह को 36000, गोड्डा को 22000, गुमला को 16500, हजारीबाग को 25500, जामताड़ा को 14000, खूंटी को 10000, कोडरमा को 14000, लातेहार को 13000, लोहरदगा को 10000, पाकुड़ को 16000, पलामू को 29000, रामगढ़ 17000, साहिबगंज को 21000, सरायकेला- खरसांवा को 19000, सिमडेगा को 13930 व पश्चिमी सिंहभूम को 24000 डोज उपलब्ध कराई गई है।

chat bot
आपका साथी