Jharkhand Chamber Election: झारखंड चैंबर चुनाव के लिए आज मतदान का तीसरा दिन, देर रात जारी हो जाएगा रिजल्ट

Jharkhand Chamber Election चैंबर चुनाव के आखिरी दिन 999 मतदाताओं के वोट डालने की व्यवस्था की गई है। आज क्रमांक संख्या 2481 से लेकर 3480 तक के मतदाता वोट डालेंगे। मतदान सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इसके बाद वोटों की गिनती भी की जाएगी।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 09:03 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 09:03 AM (IST)
Jharkhand Chamber Election: झारखंड चैंबर चुनाव के लिए आज मतदान का तीसरा दिन, देर रात जारी हो जाएगा रिजल्ट
झारखंड चैंबर आफ कामर्स के चुनाव के आखिरी दिन 999 मतदाताओं के वोट डालने की व्यवस्था की गई है।

रांची,जासं। झारखंड चैंबर आफ कामर्स की नई कार्यकारिणी को लेकर चल रहे तीन दिवसीय चुनाव के आखिरी दिन 999 मतदाताओं के वोट डालने की व्यवस्था की गई है। मतदान सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसके पहले मतदान हाल जिसे सोमवार को मतदान के बाद सील किया गया था, चुनाव पदाधिकारी ललित केडिया के सामने खोला जाएगा। चैंबर चुनाव के तीसरे दिन क्रमांक संख्या 2481 से लेकर 3480 तक के मतदाता वोट डालेंगे। मतदान सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इसके बाद वोटों की गिनती भी की जाएगी। चुनाव पदाधिकारी के मुताबिक चुनाव परिणाम देर रात तक आने की संभावना है। ललित केडिया ने बताया कि वोटों की गिनती में ज्यादा वक्त लगने की संभावना नहीं है, क्योंकि मतदान कंप्यूटर पर हुआ है।

वहीं मतदान में दूसरे दिन सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक केवल 511 लोगों ने मतदान का प्रयोग किया। जबकि 1079लोगों को मतदान केंद्र पर वोट डालना था। चुनाव पदाधिकारी ललित केडिया ने बताया कि भारत बंद होने के कारण वोट देने आने वाले मतदाताओं की संख्या कम रही  है। हालांकि उन्होंने कहा कि आखिरी दिन चुनाव में ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना है। शाम में मतदान खत्म होने के बाद मतदान हाल को चुनाव पदाधिकारियों की उपस्थिति में सील किया गया। इसे मंगलवार की सुबह फिर से चुनाव पदाधिकारियों की उपस्थिति में खोला जाएगा।

कोविड गाइडलाइन के लिए मजिस्ट्रेट ने चेताया

चैंबर चुनाव के दूसरे दिन कोरोना गाइडलाइन के पालन में ढिलाई दिखी। प्रत्याशी बिना शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मतदान करने आने वालों से गेट के पास रोककर अपने पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे थे। इसके साथ ही प्रत्याशी चैंबर भवन की सीढ़ियों पर भी खड़े होकर वोट की अपील कर रहे थे। इसे लेकर मजिस्ट्रेट ने दिन में कई बार प्रत्याशियों को कड़ी फटकार लगाई। दिन में करीब 02.15 बजे मजिस्ट्रेट को सख्ती से कहना पड़ा कि शारीरिक दूरी का पालन करें अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी