Ranchi Bar Association: रांची जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए आज है नामांकन भरने की अंतिम तारीख

Ranchi Bar Association रांची जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। 22 सितंबर यानी बुधवार को नामांकन भरने की अंतिम तारीख है। इस बार अध्यक्ष पद के लिए एक पुराने चेहरे के साथ दो नये चेहरे मैदान में उतर चुके हैं।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 09:48 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 09:48 AM (IST)
Ranchi Bar Association: रांची जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए आज है नामांकन भरने की अंतिम तारीख
रांची जिला बार एसोसिएशन चुनाव को ले नामांकन पत्र भरने की आज अंतिम तारीख है।

रांची, राब्यू। रांची जिला बार एसोसिएशन (आरडीबीए) चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। 22 सितंबर यानी बुधवार को नामांकन भरने की अंतिम तारीख है। आज शाम साढ़े चार बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। इस बार अध्यक्ष पद के लिए एक पुराने चेहरे के साथ दो नये चेहरे मैदान में उतर चुके हैं। सात बार अध्यक्ष पद पर कब्जा कर चुके एसपी अग्रवाल की टक्कर रश्मि कात्यायन एवं एके मित्रा के साथ होगी। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल पाराशर ने दावा ठोक दिया है। महासचिव पद के लिए अनिल कुमार कंठ, काली चरण साहू, रवींद्र लाल ने नामांकन दायर किया।

संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए चार, पुस्तकालय पद के लिए भरत चंद्र महतो, प्रदीप कुमार चौरसिया समेत नौ ने पर्चा भरा है। अन्य पदों के लिए भी प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। कार्यकारिणी समिति के सदस्य के लिए अब तक सुरोजित राय समेत 39 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे हैं। चुनाव समिति के सदस्य केएमपी सिन्हा, एके सिंह एवं अजय कुमार तिवारी ने बताया कि नामांकन दायर करने की अंतिम तारीख 22 सितंबर के शाम 4.30 बजे तक है। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच के बाद सूची जारी कर दी जाएगी। नाम वापसी की तारीख 23 सितंबर 4.30 बजे तक है। उसी दिन अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

इससे पहले पूर्व महासचिव संजय कुमार विद्रोही समेत 24 प्रत्याशियों ने अलग-अलग पद के लिए पर्चा दाखिल किया। पर्चा दाखिल करनेवालों में उपाध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रभु नाथ प्रसाद व मनमोहन कुमार, महासचिव पद के लिए संजय कुमार विद्रोही व आशीर्वाद वेदिया, कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रियांशु कुमार सिंह, कुमुद रंजन प्रसाद व मुकेश कुमार केशरी सहायक कोषाध्यक्ष के लिए अमित कुमार तिवारी, संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए पवन रंजन खत्री व अभिषेक कुमार भारती, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद के लिए बिनोद कुमार सिंह व अभय मिंज का नाम शामिल है। जबकि कार्यकारिणी समिति के सदस्य पद के लिए बीरेंद्र प्रताप, अमित चंद्र महतो, दीनानाथ गुप्ता, ज्योति आनंद, जवाहर लाल गुप्ता, रीना, मो. जमीं, राम कृष्ण भगत, बबलू कुमार सिंह एवं मनीष कुमार ने नामांकन किया है। बता दें कि अब तक 124 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा है। इसमें से 32 ने नामांकन भर दिया है। नामांकन के साथ प्रत्याशी चुनावी अभियान में मैदान में उतर चुके हैं।

chat bot
आपका साथी