लोहरदगा के जंगलों में बाघिन की दस्तक, 20 दिन में तीन गायों को बनाया निशाना Lohardaga News

Jharkhand News Lohardaga News लोहरदगा वन विभाग ने इसकी पुष्टि की है। बताया गया कि विगत 20 दिनों के दौरान तीन गाय को बाघिन ने निशाना बनाया है। पलामू व्याघ्र आरक्षित वन क्षेत्र के डीएफओ ने पाखर पंचायत के जंगलों में पहुंचकर पंजों के निशान की जांच की थी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 07:47 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 07:50 PM (IST)
लोहरदगा के जंगलों में बाघिन की दस्तक, 20 दिन में तीन गायों को बनाया निशाना Lohardaga News
Jharkhand News, Lohardaga News लोहरदगा वन विभाग ने इसकी पुष्टि की है।

लोहरदगा, जासं। लंबे समय के बाद लोहरदगा जिले के जंगलों में बाघिन ने दस्तक दी है। लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र के पाखर पंचायत क्षेत्र में बाघिन ने पिछले 20 दिनों के दौरान तीन गायों को निशाना बनाया है। इस बात की पुष्टि वन विभाग द्वारा भी की गई है। लोहरदगा वन प्रमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार का कहना है कि विगत 23 मई के बाद पाखर पंचायत क्षेत्र के जंगलों में बाघिन के आने की सूचना मिली थी। इसके बाद वन विभाग द्वारा स्थानीय स्तर पर जांच-पड़ताल की गई थी।

साथ ही मामले की सूचना पलामू व्याघ्र आरक्षित वन क्षेत्र के डीएफओ को भी दी गई थी। पलामू व्याघ्र आरक्षित वन क्षेत्र के डीएफओ ने पाखर पंचायत के जंगलों में पहुंचकर पंजों के निशान की जांच की थी। इसमें पुष्टि हुई कि जंगलों में विचरण करने वाली बाघिन है। डीएफओ का कहना है कि जिन लोगों के मवेशियों को बाघिन ने मार दिया है, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही एक रिपोर्ट विभाग को भेजी जा रही है।

संभव है कि बाघिन अब वापस अपने गृह क्षेत्र में लौट चुकी है। फिर भी वन विभाग द्वारा नजर रखी जा रही है। हाल के समय में बाघिन के आने की सूचना फिर नहीं मिल पाई है। पलामू व्याघ्र आरक्षित वन क्षेत्र से लोहरदगा जिले के जंगलों के सटे होने की वजह से ऐसा हुआ है। पलामू व्याघ्र आरक्षित वन क्षेत्र में कुल चार बाघ-बाघिन के होने की पुष्टि है। इसमें से एक बाघिन के लोहरदगा जंगली क्षेत्र में आने की बात सामने आ रही है। वन विभाग इस पर नजर बनाए हुए है।

chat bot
आपका साथी