सालों बाद बन रहा गुरु पुष्य योग, खरीददारी के लिए है उत्तम

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 08:30 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 08:30 AM (IST)
सालों बाद बन रहा गुरु पुष्य योग, खरीददारी के लिए है उत्तम
सालों बाद बन रहा गुरु पुष्य योग, खरीददारी के लिए है उत्तम

जासं, रांची: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन को खरीददारी के लिए साल भर का सबसे शुभ दिन माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन खरीददारी करने से घर में सुख-समृद्धि वृद्धि होती है। धनतेरस के दिन झाड़ू, सोना-चांदी, बर्तन, आभूषण इत्यादि खरीदना शुभ माना जाता है। इस बार धनतेरस दो नवंबर को है। वहीं ज्योतिषाचायरें के अनुसार, इससे पहले भी खरीदारी के लिए महामुहूर्त बन रहा है। दरअसल गुरु पुष्य नक्षत्र 60 साल बाद 28 अक्टूबर को शनि-गुरु की युति में आ रहा है। 28 को शनि और गुरु की युति रहने से पुष्य नक्षत्र की शुभता बढ़ेगी। ज्योतिषाचार्यो के अनुसार धनतेरस के दिन जो योग है उससे भी उत्तम योग 28 अक्टूबर को बन रहा है। स्वर्ण या गृह कार्य के वस्तुओं को लेने के लिए गुरु पुष्य योग को उत्तम माना गया है। पंडित बिपिन पांडेय के अनुसार गुरुवार का दिन सभी राशि वालों के लिए खरीददारी के लिए उत्तम है।

बताया कि, धनतेरस के अलावा शुक्रवार से लेकर बुधवार यानि तीन नवंबर तक कुछ राशि वालों के लिए खरीददारी का शुभ योग बन रहा है। आइए जाने किस दिन कौन सी राशि के लिए है शुभ। शुक्रवार : धनतेरस के अलावा इस दिन वृश्चिक व मीन राशि के जातकों के लिए खरीददारी का सबसे उत्तम दिन है। इनके लिए इस दिन इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीददारी करना लाभकारी साबित हो सकता है। इनका शुभ रंग श्वेत है। शनिवार: शनिवार का दिन मकर राशि वालों के लिए कुछ खरीदने का शुभ दिन है। इस दिन मकर राशि वाले पीतल से बनी कोई भी प्रतिमा खरीद सकते हैं। इसके साथ ही ये राशि वाले इस दिन तिल का तेल खरीद सकते हैं। खरीदे तेल से दीपावली के दिन घर में दीप जलाने से शनि ग्रह शांत होता है। रविवार: खरीददारी के लिए रविवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ माना गया है। इस दिन ये राशि वाले पीतल के बनी वस्तु, वाहन या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। इनका शुभ रंग लाल है। सोमवार: कर्क राशि के लिए सोमवार का दिन खरीददारी के लिए शुभ माना गया है। इस दिन कर्क राशि के जातक कोई भी वस्तु खरीद सकते है। अन्य वस्तु के अलावा कर्क राशि वाले लोग कच्चा चावल अपने साम‌र्थ्य के अनुसार खरीद सकते है। इस दिन दही खरीद कर घर लाने से कर्क राशि वालों को लिए मानसिक चिता से निवारण मिल सकता है। मंगलवार: मंगलवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए खरीददारी का शुभ योग है। इस दिन मेष राशि वाले रत्न में मूंगा खरीद सकते हैं। साथ ही सोने की कोई भी वस्तु की खरीददारी कर सकते हैं। वाहन खरीदने का भी उत्तम योग बन रहा है। इस दिन मेष राशि वाले लाल रंग का वाहन खरीद सकते है। बुधवार : मिथुन व कन्या राशि के जातकों के लिए ये दिन काफी उत्तम है। इस दिन इन राशि की महिलाएं श्रृंगार का सामान खरीद सकती हैं। वहीं इन राशि के पुरुष वर्ग पुष्प से बने किसी भी वस्तु की खरीददारी कर सकते हैं। इस दीवावाली इन पांच चीजों को लाए घर

धनतेरस अपने आप में एक विशिष्ट मुहूर्त है। धनतेरस को धन त्रयोदशी या धनवंतरी जयंती भी कहा जाता है। धनतेरस के दिन सोना-चांदी, स्वर्ण, आभूषण से लेकर घर का सामान खरीदना मंगलकारी होता है। इस दिन पंच धातु का सामान खरीदना भी विशेष फलदायी है। पंडित बिपिन पांडेय बताते है कि धनतेरस के दिन पांच वस्तुओं को घर लाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। ये पांच वस्तु कुछ इस प्रकार है- गोमती चक्र(5), पीली कौड़ी(5), हल्दी गोटा(5), गोटा धनिया(एक मुट्ठी), कमल गट्टा (5) इन पांच वस्तुओं को एक कपड़े में बांध कर पोटली बनाकर भंडार में या तिजोरी में रखने से घर में मां लक्षमी का आगमन होता है।

chat bot
आपका साथी