रांची में साधु के वेश में पहुंचा ठग, सांप दिखा ठग ली हीरे की अंगूठी; दिल्ली का है रहने वाला

रांची के अरगोड़ा इलाके में साधु के वेश में सांप का डर दिखा लोगों से ठगी करने वाला ठग सक्रिय था। जिसने हीरे के अंगूठी की ठगी कर ली थी इसके बाद भी अलग-अलग जगहों से ठगी की सूचना आ रही थी।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 09:49 AM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 09:49 AM (IST)
रांची में साधु के वेश में पहुंचा ठग, सांप दिखा ठग ली हीरे की अंगूठी; दिल्ली का है रहने वाला
रांची में साधु के वेश में पहुंचा ठग, सांप दिखा ठग ली हीरे की अंगूठी। जागरण

रांची, जासं । रांची के अरगोड़ा इलाके में साधु के वेश में सांप का डर दिखा लोगों से ठगी करने वाला ठग सक्रिय था। जिसने हीरे के अंगूठी की ठगी कर ली थी। इसके बाद भी अलग-अलग जगहों से ठगी की सूचना आ रही थी। उसे पुलिस ने ठगी के दौरान ही रंगे हाथ दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम रवि नाथ है। वह नया विधानसभा के समीप झोपड़ी में रहता है। मूल रूप से दिल्ली के जौनापुर सपेरा बस्ती का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार सितंबर 2020 को पुंदाग निवासी राजेश कुमार को साधू का वेश-भूषा धारण कर सांप दिखाकर उनसे हिरे की अंगुठी की ठगी कर ली थी।

मामले में राजेश ने अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। पुलिस मामले बैठक की तलाश में जुटी हुई थी। इसबीच  रविवार को पुलिस को यह जानकारी मिली कि एक साधू अशोक नगर में सांप दिखाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहा था। पुलिस की टीम ने छापेमारी कर आरोपित को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपित के पास से पुलिस ने ठगी किए गए हीरे की अंगूठी भी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी