चचेरे भाई समेत तीन ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने तीनों आरोपितों को किया गिरफ्तार

Simdega News Jharkhand Crime News सामूहिक दुष्कर्म का कांड दर्ज होते ही पुलिस ने तीनों दुष्कर्मियों को बिना विलंब के गिरफ्तार कर लिया। कांड में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल के साथ धर दबोचा है। शैलेश ओडि‍शा की ओर भाग रहा था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 05:52 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:03 PM (IST)
चचेरे भाई समेत तीन ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने तीनों आरोपितों को किया गिरफ्तार
Simdega News, Jharkhand Crime News पुलिस ने तीनों दुष्कर्मियों को बिना विलंब के गिरफ्तार कर लिया।

सिमडेगा, जासं। झारखंड के सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना अंतर्गत कोकाधरा जंगल में नाबालिग लड़की के साथ उसके चचेरे भाई समेत तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दुर्गा पूजा का मेला दिखाने के बहाने तीनों ने इस घृणित कार्य को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में रोहित बड़ाईक, संदीप बड़ाईक, शैलेश बड़ाईक, तीनों किनबिरा, थाना-कोलेबिरा निवासी हैं। इस बाबत जिले के एसपी डा. शम्स तब्रेज ने प्रेस वार्ता कर विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म का कांड दर्ज होते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में उनकी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों दुष्कर्मियों को बिना विलंब के गिरफ्तार कर लिया। किनबिरा के दशाटोली जंगल से रोहित बड़ाईक एवं संदीप बड़ाईक को तथा कांसबहाल (बांसजोर ओपी अन्तर्गत) खमनटांड़ जंगल से दुष्कर्मी शैलेश बड़ाईक को कांड में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल के साथ धर दबोचा है। शैलेश ओड़शा की ओर भाग रहा था।

उसे पुलिस की तकनीक टीम की मदद से गिरफ्त में लिया गया है। अभियुक्तों में से एक पीड़‍िता का चचेरा भाई है। विदित हो कि मामला दशहरा वाले दिन अर्थात 15 अक्टूबर की शाम का है। मेला देखने के बहाने आरोपितों ने लड़की को जंगल की ओर ले गए और तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इधर कांड में शामिल तीनों आरोपितों की त्वरित गिरफ्तार के लिए एसपी डा. शम्स तब्रेज ने कोलेबिरा थाना प्रभारी रामेश्वर भगत को पुरस्कृत किया।

chat bot
आपका साथी