रांची के मॉल में 3 महिलाएं कर रही थीं गंदा काम, सीसीटीवी फुटेज में दिखा इनका कारनामा...

Jharkhand News झारखंड की राजधानी रांची के एक मॉल में तीन महिलाएं गलत काम करने की नीयत से घुसीं। यसीसीटीवी फुटेज में इन महिलाओं का कारनामा रिकॉर्ड हो गया। पुलिस अब इन महिलाओं को पकड़ने के लिए जांच-तलाशी कर रही है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 05:46 AM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 05:48 AM (IST)
रांची के मॉल में 3 महिलाएं कर रही थीं गंदा काम, सीसीटीवी फुटेज में दिखा इनका कारनामा...
Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची के एक मॉल में तीन महिलाएं गलत काम करने की नीयत से घुसीं।

रांची, जासं। Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची के एक मॉल में तीन महिलाएं गलत काम करने की नीयत से घुसीं। यसीसीटीवी फुटेज में इन महिलाओं का कारनामा रिकॉर्ड हो गया। पुलिस अब इन महिलाओं को पकड़ने के लिए जांच-तलाशी कर रही है। बताया गया कि इन महिलाओं का गिरोह चोरी-स्नैचिंग में संलिप्‍त हैं। ये काम-काजी महिलाओं को अपना निशाना बनाती हैं।

रांची में सक्रिय महिलाओं के चोर गिरोह मॉल और बड़े प्रतिष्‍ठानों में चोरी की वारदात कर रहे हैं। मंगलवार को लालपुर थाने के न्‍यूक्लियस मॉल में ऐसी तीन महिलाएं एक महिला का पर्स लेकर चलते बनीं। रांची के पिस्‍का मोड़ काजू बगान की रहने वाली पीड़‍िता पूनम कुमारी खरीदारी के लिए यहां पहुंची थीं। इन्‍हें चकमा देकर महिला चोर गिरोह ने उनका पर्स उड़ा लिया। पर्स में रुपये और जरूरी कागजात थे।

सामान खरीदने के बाद जब महिला पूनम कुमारी ने पेमेंट के लिए पर्स निकाला, तो बैग से उनका पर्स गायब था। महिला के शोर मचाने के बाद मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे गए। यहां तीन महिलाएं उनके पीछे पड़ीं दिख रही हैं। जो मौका देखकर उन्‍हें चकमा दे गईं और उनके बैग से उनका पर्स निकाल लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और महिला के बयान पर एफआइआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है। ऐसी महिलाओं को पकड़ने के लिए जांच-तलाशी की जा रही है।  

घर में चोरी करने घुसी नाबालिग सहित तीन महिलाएं गिरफ्तार

सदर थाने की पुलिस ने कोकर के एक घर में चोरी करने के आरोप में नाबालिग समेत तीन महिलाओं को दबोचा है। इनमेंशांति देवी, पूजा कुमारी व एक नाबालिग शामिल है। दो महिलाओं को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेजा, जबकि एक नाबालिग को रिमांड होम भेजा है। जानकारी के अनुसार कोकर आदर्श नगर की रहने वाली सुनीता देवी के मकान में बीते सोमवार को तीन महिलाएं उनके घर में घुसीं।

ये महिलाएं घर से कुछ सामान चोरी कर भाग रही थी। इसी दौरान सुनीता और उनके परिजनों ने तीनो को पकड़ लिया। उसकी धुनाई करने के बाद सदर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में महिलाओं ने पुलिस को बताया कि वह बोकारो की रहने वाली है। गुलगुलिया गैंग की सदस्य है।

chat bot
आपका साथी