जेएसएसपीएस की तीन महिला फुटबॉल खिलाड़ी नेशनल कैंप के लिए आमंत्रित

जमशेदपुर में चल रहे अंडर -17 भारतीय महिला फुटबॉल टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 07:30 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 07:30 AM (IST)
जेएसएसपीएस की तीन महिला फुटबॉल खिलाड़ी नेशनल कैंप के लिए आमंत्रित
जेएसएसपीएस की तीन महिला फुटबॉल खिलाड़ी नेशनल कैंप के लिए आमंत्रित

खेल संवाददाता,रांची : जमशेदपुर में चल रहे अंडर -17 भारतीय महिला फुटबॉल टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए झारखंड स्टेट स्पो‌र्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) की तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

आल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा धनबाद में 16 से 17 अक्टूबर को टैलेट हंट अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य झारखंड की प्रतिभावान खिलाड़ियों को नेशनल कैंप में शामिल करना था। इस शिविर में जेएसएसपीएस की खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। जेएसएसपीएस की निशिमा कुमारी, रोशनी तिग्गा व सुष्मिता कुमारी का चयन कैंप के लिए किया गया। निशिमा रविवार की रात तक टीम से जुड़ने के लिए कहा गया और वह धनबाद से आकर होटवार स्थित छात्रावास से अपना सामान लेकर रात में ही जमशेदपुर चली गई। जबकि रोशनी तिग्गा व सुष्मिता कुमारी 20 अक्टूबर को टीम के साथ जुड़ेगी।

धनबाद से चयन शिविर में भाग लेकर होटवार लौटी खिलाड़ियों का शानदार स्वागत किया गया। खिलाड़ियों की सफलता पर सीसीएल के सीएमडी एमपी प्रसाद एवं जेएसएसपीएस के सीइओ उमेश कुमार विद्यार्थी ने बधाई दी है।

झारखंड रोइंग संघ के अध्यक्ष सुरेश व सचिव बने केके

खेल संवाददाता, रांची : सुरेश कुमार को झारखंड रोइंग संघ का अध्यक्ष व कृष्ण कुमार सिंह (केके) को सचिव चुना गया है। रविवार को झारखंड रोइंग संघ की वार्षिक आमसभा सह चुनाव में नई कमेटी का गठन किया गया। पर्यवेक्षक के रूप में भारतीय रोइंग संघ के सुधीर शर्मा व झारखंड ओलिंपिक संघ के शिव कुमार पांडे उपस्थित थे। चुनाव अधिकारी सुधांशु मंडल की देखरेख में चुनाव हुआ। नई कमेटी इस प्रकार है-

अध्यक्ष-सुरेश कुमार, वरीय उपाध्यक्ष-अजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष-रितेश झा, रणवीर सिंह, जगनंदन पुराणिक, सचिव-कृष्ण कुमार सिंह, संयुक्त सचिव-धनंजय श्रीवास्तव, शशि पांडे, सादाब खान, शेख मोहम्मद नसीमुद्दीन, कोषाध्यक्ष-हेजाज हसदक।

chat bot
आपका साथी