jharkhand Government : झारखंड में हेमंत सरकार को गिराने की बड़ी साजिश, कांग्रेस विधायक की शिकायत पर तीन गिरफ्तार

Jharkhand Politics Jharkhand Hindi News Crime Update एक दिन पहले ही तीनों को हिरासत में लिया गया है। आज कांग्रेस विधायक की शिकायत पर रांची में मामला दर्ज किया गया है। इन पर राजनीतिक साजिश रचने का आरोप है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 01:33 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:37 PM (IST)
jharkhand Government : झारखंड में हेमंत सरकार को गिराने की बड़ी साजिश, कांग्रेस विधायक की शिकायत पर तीन गिरफ्तार
Jharkhand Hindi News एक दिन पहले ही रांची में लाइन टैंक रोड स्थित होटल से हिरासत में लिए गए हैं।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड में हेमंत सरकार को गिराने की बड़ी साजिश रचने का मामला सामने आया है। बेरमो के विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह की शिकायत पर तीन लोगों को पकड़ा गया है। तीनों रांची में सत्तारूढ़ दल के विधायकों को प्रलोभन दे रहे थे। कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने इस मामले में कोतवाली में एफआइआर दर्ज कराई है।

रांची के लाइन टैंक रोड स्थित एक प्रतिष्ठित होटल से तीनों संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था। इसके बाद उनसे पुलिस की पूछताछ जारी थी। उन पर राजनीतिक साजिश रचने का आरोप है। आज उन सबको कोर्ट में पेश किया गया है। बताया गया कि सभी विधायकों को प्रलोभन दे रहे थे। वे विधायकों की खरीद-फरोख्‍त करने वाले थे।

इधर, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा पर हेमंत सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया है। झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा है कि विधायकों को विश्वास में लें। कहा कि सरकार को अस्थिर करने की साजिश सफल नहीं होने देंगे। ऐसे प्रयासों का पुरजोर विरोध करेंगे।

सूचना है कि हिरासत में लिए गए लोगों के पास से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। बताया जाता है कि इनकी योजना विधायकों की खरीद-फरोख्त करने की थी। पुलिस के आला अधिकारी पूरे मामले की पड़ताल में जुटे हैं। सूत्रों की मानें तो हिरासत में लिए गए लोगों ने यह स्वीकार किया है कि विधायकों की खरीद-फरोख्त की योजना थी।

राज्य की खुफिया एजेंसी से मिली गुप्त सूचना पर रांची पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है। हिरासत में लिए गए लोगों से गुप्त स्थान पर पूछताछ चल रही है। मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते मामले की हर पहलुओं की जांच की जा रही है।

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ है केस

पकड़े गए आरोपितों पर आइपीसी की धारा 419, 420 124-ए, 120 बी, 34 और पीआर एक्ट की धारा 171 के साथ पीसी एक्ट की धारा 8/9 लगाई गई है। इस एफआइआर की पुलिस के वरीय अधिकारी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी