Jharkhand Accident: रांची के बेड़ो में सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल, इलाज के लिए रिम्स रेफर

Jharkhand Accident बेड़ो थाना क्षेत्र में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। बेड़ो लोहरदगा मार्ग पर खत्रिखटंगा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लोहरदगा अशोक नगर ब्लॉक कालोनी निवासी सुबोध नाथ शाहदेव गंभीर रूप से घायल हो गए।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 02:52 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 02:52 PM (IST)
Jharkhand Accident: रांची के बेड़ो में सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल, इलाज के लिए रिम्स रेफर
बेड़ो थाना क्षेत्र में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए।

बेड़ो(रांची), जासं।  थाना क्षेत्र में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। बेड़ो लोहरदगा मार्ग पर शनिवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे खत्रिखटंगा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लोहरदगा अशोक नगर ब्लॉक कालोनी निवासी 45 वर्षीय सुबोध नाथ शाहदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। सुबोध नाथ शाहदेव लोहरदगा से रांची जा रहे थे। इस दौरान खत्रिखटंगा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। उन्हें ग्रामीणों ने इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो पहुंचाया जहां डॉ प्रियंका ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया।

वहीं बेड़ो लोहरदगा मार्ग पर शनिवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे खत्रिखटंगा मोड़ के समीप दो बाइक की हुई आमने-सामने जोरदार टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में गुमला रोड बेड़ो निवासी 28 वर्षीय अनमोल टोप्पो है जो बेड़ो से खत्रिखटंगा गांव जा रहे थे। वहीं दूसरे बाइक सवार नदिया लोहरदगा निवासी 24 वर्षीय कुलदीप उरांव लोहरदगा से रांची जा रहे थे। खत्रिखटंगा मोड़ के समीप दोनों बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया।

बुढ़मू में कुआं से युवक का शव बरामद

बुढ़मू थाना पुलिस ने प्रखंड के दडिया गांव के एक कुआं से एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक युवक की पहचान नाउज गांव के टंगरा टोली निवासी एतवा मुंडा उम्र लगभग 48 वर्ष के रूप में की गई है। वह दुर्गा पूजा मनाने अपने मामा घर दडिया गया हुआ था। ग्रामीणों की मानें तो एतवा अत्यधिक शराब का सेवन करता था। वह नशे की हालत में कुंआ में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार वाले सूचना पाकर घटना स्थल पहुंचे।

chat bot
आपका साथी