खलारी में अवैध संबंध में गई तीन की जान

खलारी थाना क्षेत्र के मोहननगर में अवैध संबंध में पति पत्‍‌नी और प्रेमी की आपसी लड़ाई जान चली गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 12:12 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 12:12 AM (IST)
खलारी में अवैध संबंध में गई तीन की जान
खलारी में अवैध संबंध में गई तीन की जान

संसू, खलारी : खलारी थाना क्षेत्र के मोहननगर में अवैध संबंध में पति, पत्‍‌नी और प्रेमी की आपसी लड़ाई में मौत हो गई। वहीं, दंपती की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि, भतीजी घायल तो नहीं है। पर, घटना को देखकर सदमे हैं। वह कुछ बोल नहीं पा रही है। घटना मंगलवार रात की रात लगभग साढ़े नौ बजे की है। घटना के संबंध बताया जा रहा है कि मोहननगर निवासी देवप्रसाद मेहर की पत्‍‌नी कौशल्या देवी का वहीं के एक युवक प्रकाश नोनिया के साथ अवैध संबंध था। मंगलवार रात देव प्रसाद अपने परिवार के साथ घर में थे। तभी नशे में धुत प्रकाश नोनिया देव प्रसाद के घर घुस गया। उसके हाथ में चाकू था। बताया जाता है कि घर में घुसने के बाद उसकी देवप्रसाद से बकझक हुई। इसके बाद प्रकाश नोनिया ने उन चाकू चला दिया। तभी बचाने के लिए उनकी बेटी बीच में आ गई। चाकू उसकी आंख में लगा। इससे वह गंभीर रूप घायल हो गई। बेटी को घायल होता देख देव प्रसाद लाठी लेकर प्रकाश पर टूट पड़ा। तभी देव प्रसाद की पत्‍‌नी भी बीच में आग गई। इसी मारपीट में उसको भी चोट लग गई। इस दौरान कौशल्या देवी व प्रकाश नोनिया की मौत हो गई। वहीं, देव प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। हो-हल्ला सुन पड़ोसियों ने खलारी थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलते खलारी थाना प्रभारी फरीद आलम तत्काल सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे और घायल देव प्रसाद व उसकी बेटी को डकरा सीसीएल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। यहा देव प्रसाद की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, घायल लड़की को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए रिम्स भेज दिया गया। दोनो शवों को फिलहाल मोहननगर में ही उसी घर में रखा गया है। वहीं, देव प्रसाद के शव डकरा अस्पताल में है। बुधवार की सुबह तीनों शवों को खलारी पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। वहीं, पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना के बारे में बताने वाली सिर्फ लड़की ही बची हुई है। वह बेहोश थी। उसके होश में आने के बाद ही मामले का पर्दाफाश हो सकता है।

------

पूर्व से ही सीसीएलकर्मी की पत्‍‌नी से था प्रकाश का अवैध संबंध

आसपास के लोगों ने बताया कि प्रकाश नोनिया का संबंध पूर्व से ही सीसीएल कर्मी देव प्रसाद की पत्‍‌नी कौशल्या देवी से था। उसका लगातार आना-जाना था। मंगलवार को देव प्रसाद नोनिया घर पर ही था, जब वह आ गया। लगता है कि इसलिए विवाद हुआ होगा।

------

छत्तीसगढ़ का रहनेवाला था दंपती

मारा गया दंपती मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहनेवाले थे। वह विगत कई वर्षो से मोहननगर में रह रहा था। वह एनके एरिया में सीसीएलकर्मी है।

chat bot
आपका साथी