इस बार गर्मियों में रहें अलर्ट, पिछले 10 वर्षों में सबसे ज्यादा तपेगी झारखंड की धरती

झारखंड में इस वर्ष सामान्य से ज्यादा गर्मी पडऩे की संभावना 60 प्रतिशत से ज्यादा है। मौसम विभाग के द्वारा सोमवार को इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है बढ़ रहे तापमान को देखते हुए इस वर्ष पिछले दशक से ज्यादा गर्मी पडऩे की भी संभावना जाहिर की गयी है।

By Sanjay SinhaEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 09:04 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 09:04 PM (IST)
इस बार गर्मियों में रहें अलर्ट, पिछले 10 वर्षों में सबसे ज्यादा तपेगी झारखंड की धरती
रांची में लगातार बढ़ रहे तापमान को देख मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी।

रांची : (जासं) झारखंड में इस वर्ष सामान्य से ज्यादा गर्मी पडऩे की संभावना 60 प्रतिशत से ज्यादा है। मौसम विभाग के द्वारा सोमवार को इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। फरवरी में बढ़ रहे तापमान को देखते हुए इस वर्ष पिछले एक दशक से ज्यादा गर्मी पडऩे की भी संभावना जाहिर की गयी है। मौसम विभाग दिल्ली से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि इस वर्ष गर्मियों में उत्तर और पूर्वोत्तर भारत के अलावा देश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को मार्च से मई तक के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए यह बात कही। हालांकि, दक्षिण और उससे लगे मध्य भारत में सामान्य से कम तापमान रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने रिपोर्ट में कहा है कि इस वर्ष गर्मियों में देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। हालांकि, दक्षिण भारतीय प्रायद्वीप और उससे लगे मध्य भारत के इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है।

रांची मौसम विभाग के विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि देश के अन्य हिस्सों सहित राज्य में तापमान में बढ़ोतरी के ट्रेंड को देखते मार्च महीने में भी हीट वेब की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। हालांकि हीट वेब का चलना तापमान और अन्य कई पहलुओं पर निर्भर करता है। हालांकि सोमवार को राज्य में मौसम सामान्य रूप से सामान्य शुष्क रहा। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा में 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बोकारो में 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान

रांची        33.4                17.9

जमशेदपुर    37.8                21.6

मेदिनीनगर    36.2                16.6 

chat bot
आपका साथी