झारखंड के गुमला में स्मार्ट क्लास पर चोरों की नजर, पांच विद्यालयों से चुरा चुके हैं सामान

छात्रों को अच्छी शिक्षा और सुविधा बहाल करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चुनिंदा विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का निर्माण किया गया है। लेकिन इन स्मार्ट क्लास पर चोरों की कुदृष्टि पड़ गई है।लाकडाउन में विद्यालय बंद हैं। कक्षाएं स्थगित हैं इसका चोर लाभ उठा रहे हैं।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 05:25 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 05:25 PM (IST)
झारखंड के गुमला में स्मार्ट क्लास पर चोरों की नजर, पांच विद्यालयों से चुरा चुके हैं सामान
झारखंड के गुमला में स्मार्ट क्लास पर चोरों की नजर, पांच विद्यालयों से चुरा चुके हैं सामान। जागरण

गुमला, संस। छात्रों को अच्छी शिक्षा और सुविधा बहाल करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चुनिंदा विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का निर्माण किया गया है। लेकिन इन स्मार्ट क्लास पर चोरों की कुदृष्टि पड़ गई है।लाकडाउन में विद्यालय बंद हैं। कक्षाएं स्थगित हैं इसका चोर लाभ उठा रहे हैं। मौका पाकर विद्यालय के स्मार्ट क्लास में सेंधमारी कर कीमती उपकरणों की चोरी कर ले रहे हैं। जिला के 20 उच्च विद्यालयों में निजी विद्यालयों की तरह स्मार्ट क्लास का निर्माण 14.5 लाख रुपये की लागत से किया गया है।

स्मार्ट क्लास को प्रोजेक्टर, स्लाइड, कम्प्यूटर, प्रयोगशाला, जेनरेटर, पंखा, महंगे कुर्सी और टेबल, बिजली से संचालित होने वाले अन्य उपकरणों से चकाचक कर दिया गया है। एक साथ कई छात्र कम्प्यूटर का उपयोग कर सकते हैँ। प्रयोगशाला में बैठकर प्रयोगिक कार्य कर सकते हैं। स्मार्ट क्लास अत्याधुनिक संसाधनों से लैस कर दिया गया है। चोंरों की नजर इस स्मार्ट क्लास में रखे उपकरणों पर है। मौका पाकर चोर विद्यालय के स्मार्ट क्लास का ताला तोड़कर कीमती सामानों की चोरी कर ले रहे हैं।

फरवरी से लेकर अब तक जिला के पांच विद्यालयों में चोरी की घटना घट चुकी है। इनमें प्रोजेक्ट कार्तिक उरांव उच्च विद्यालय लिटाटोली गुमला, राजकीय कृत उच्च विद्यालय टोटो गुमला, कार्तिक उरांव उच्च विद्यालय छारदा सिसई, आदिवासी विकास उवि फोरी गुमला, राजकीय कृत उच्च विद्यालय बघिमा पालकोट शामिल है। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा स्मार्ट क्लास में रखे गए सभी सामानों का इंश्योरेंस करा रखा है। मामले को लेकर संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।

chat bot
आपका साथी