चतरा में संतोषी मंदिर की दान पेटी तोड़कर चोरों ने उड़ाए रुपये Chatra News

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पत्थलगडा थाना को दे दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है। ग्रामीणों को इस की जानकारी तब हुई जब वे मंदिर की ओर घुमने गए थे। मंदिर का ताला टूटा हुआ देखा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 07:20 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 07:21 AM (IST)
चतरा में संतोषी मंदिर की दान पेटी तोड़कर चोरों ने उड़ाए रुपये Chatra News
मंदिर में टूटा हुआ दानपेटी दिखाते पुजारी। जागरण

पत्थलगड़ा (चतरा), जासं। चतरा प्रखंड क्षेत्र के बंदरचूवा स्थित प्रसिद्ध संतोषी मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दान पेटी को तोड़कर उसमें रखे रुपयों को लेकर चंपत हो गए। घटना गुरुवार रात की है। चोरी की इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पत्थलगड़ा थाना को दे दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है।

ग्रामीणों को इस की जानकारी तब हुई, जब वे मंदिर की ओर घुमने गए थे। मंदिर का ताला टूटा हुआ देखा और मंदिर के बाहर दान पेटी बाहर बिखरा पड़ा था। दान पेटी से रुपये गायब थे। बताया गया कि चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी का ताला तोड़ा और दान पेटी में दान किए गए रुपयों की चोरी कर ली। यह खबर गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। मंदिर के समीप ग्रामीणों भीड़ जुटी हुई है। वे चोरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी