Jharkhand Weather Update: राज्य के पश्चिमी जिलों में होगी भारी बारिश, जानें कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम
Jharkhand Weather Update रांची में सुबह 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चली। इससे लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। आद्रता ज्यादा होने के कारण सुबह शहर के बाहरी इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिला। जो दिन चढ़ते थोड़ा कम हो गया।
रांची,जासं। राजधानी रांची में सोमवार की सुबह सामान्य रूप से बादल छाए रहे। सुबह शहर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे आद्रता का स्तर 90 प्रतिशत तक पहुंच गया है। वहीं रांची में सुबह 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चल रही है। इससे लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। आद्रता ज्यादा होने के कारण सुबह शहर के बाहरी इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिला। जो दिन चढ़ते थोड़ा कम हो गया। राजधानी के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि आज दिन में हल्के से मध्यम दर्जे के बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ दिन में एक से दो बार हल्की बारिश हो सकती है।
वहीं राज्य के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि आज राज्य के पश्चिमी जिलों में भारी बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में फिर से एक कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है। इसका प्रसार ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बंगलादेश के तटीय सीमा तक है। यह दक्षिण-पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है। इसका असर राज्य में जल्द देखने को मिल सकता है। संभावना है कि इसके कारण आज से दो दिन राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की जाएगी। इस दौरान राज्य के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम में ठंडापन बढ़ेगा।
वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति सामान्य रही। राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश राजधानी रांची में 34.6मिमी रिकार्ड की गई है। जबकि सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा में 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची में 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
रांची 23.7 21.6
जमशेदपुर 30.7 25.0
मेदिनीनगर 33.2 25.7