Jharkhand weather Update: राज्य के उत्तरी भाग में होगी भारी बारिश, तेज हवा चलने की भी है संभावना

Jharkhand weather Update कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी झारखंड के ऊपर बना हुआ है। इसके बिहार की सीमा के और राज्य के उत्तरी भाग पर केंद्रित रहने की संभावना है। पलामू चतरा कोडरमा हजारीबाग देवघर और दुमका में भारी से अति भाऱी बारिश होने की संभावना है।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Fri, 01 Oct 2021 08:02 AM (IST) Updated:Fri, 01 Oct 2021 08:02 AM (IST)
Jharkhand weather Update: राज्य के उत्तरी भाग में होगी भारी बारिश, तेज हवा चलने की भी है संभावना
राज्य के उत्तरी जिले पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, देवघर, दुमका में भारी बारिश होने की संभावना है।

रांची,जासं।  शुक्रवार की सुबह राजधानी में मध्यम दर्जे के घने बादल आसमान में दिख रहे हैं। शहर में 17 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। गुरुवार को हुए बारिश का असर के कारण लोगों को सुबह हल्की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। वहीं राज्य के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी झारखंड के ऊपर बना हुआ है। इसके बिहार की सीमा के और राज्य के उत्तरी भाग पर केंद्रित रहने की संभावना है। इसके कारण राज्य के उत्तरी जिले पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, देवघर और दुमका में भारी से अति भाऱी बारिश होने की संभावना है।

इसके साथ ही राज्य के विभिन्न इलाकों में तेज हवा भी चल सकती है। वहीं राजधानी रांची में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही दिन में एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अधिक बदलाव होने की संभावना नहीं है। इस मानसून रांची में एक जून से लेकर 30 सितंबर तक 1213.9मिमी बारिश रिकार्ड की गयी है। जबकि अपेक्षित बारिश 1074मिमी है।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में कम दबाव के क्षेत्र के कारण लगभग सभी स्थानों पर बारिश हुई है। राज्य के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई है। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश धनबाद के पुटकी में 309 मिमी रिकार्ड की गयी। वहीं बोकारो में 290 मिमी, जामताड़ा में 244मिमी, मैथन 205मिमी, चंद्रपुरा 185.5 मिमी सहित अन्य जिलों में भी कम दबाव के क्षेत्र देखा गया। इस दौरान राज्य में मानसून की स्थिति बेहतर रही।

रांची में सितंबर महीने सर्वाधिक बारिश का रिकार्ड

वर्ष बारिश(मिमी(तिथि)) महीने में बारिश

2020 56.0 (07) 182.9

2019 66.4 (29) 252.6

2018 73.0 (02) 307.5

2017 53.4(7) 211.8

2016 024.6 (11) 152.6

2015 020.6 (22) 042.2

2014 041.4(01) 184.3

2013 060.0(10) 241.2

2012 082.0(06) 307.3

2011 088.6(23) 387.2

सर्वाधिक सर्वकालिकः 205.8 (12,2010) 624.0 (1976)

chat bot
आपका साथी