इनोवेशन को बढ़ावा देने के ल‍िए झारखंड के स्कूलों में आयोज‍ित होगी प्रतियोगिता

पहली बार समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिला और राज्य स्तर पर होगी प्रतियोगिता। झारखंड के 20 नए हाई स्कूलों और 24 कस्तूरबा बालिका स्कूलों में दी जाएगी व्यावसायिक शिक्षा। इसकी तैयारी कर ली गई है। ज‍िला स्‍तर पर बेहतर प्रस्‍तुत‍ि देने वाले राज्‍य स्‍तर पर भाग लेंगे।

By M EkhlaqueEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 05:10 AM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 05:10 AM (IST)
इनोवेशन को बढ़ावा देने के ल‍िए झारखंड के स्कूलों में आयोज‍ित होगी प्रतियोगिता
झारखंड के सरकारी स्‍कूलों में पढ़ने वाले बच्‍चों का फाइल फोटो। जागरण

रांची, (राज्य ब्यूरो) : बच्चों में इनोवेशन के प्रति रुचि व सक्रियता बढ़ाने के लिए स्कूलों में इनोवेशन प्रतियोगिता होगी। पहली बार स्कूल स्तर पर यह प्रतियोगिता समग्र शिक्षा अभियान के माध्यम से आयोजित की जाएगी। केंद्र ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति देते हुए राशि स्वीकृत कर दी है। इसके तहत प्रतियोगिता स्कूल से लेकर जिला व राज्य स्तर तक पर आयोजित की जाएगी। जिला स्तर की प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ इनोवेशन माडल प्रस्तुत करनेवाले विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

44 नए विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा शुरू करने की सहमति

इधर, केंद्र ने चालू वित्तीय वर्ष में 44 नए विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा शुरू करने की सहमति दी है। इनमें 20 माध्यमिक विद्यालय हैं, जिनमें अधिसंख्य में केवल बालिकाओं को शिक्षा दी जाती है। इन विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा के दो-दो ट्रेड में पढ़ाई होगी। वहीं, 24 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में स‍िंंगल ट्रेड हेल्थकेयर की शिक्षा दी जाएगी। प्रत्येक जिले से एक-एक कस्तूरबा विद्यालय का चयन इसके लिए किया गया है। इन 44 विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा के संचालन के लिए केंद्र ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए 2.48 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

446 हाई स्कूलों के ल‍िए भी 32.31 करोड़ रुपये मंजूर

वहीं, पूर्व से 446 हाई स्कूलों में संचालित व्यावसायिक शिक्षा के लिए भी 32.31 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की है। पहली बार व्यावसायिक शिक्षा के लिए अलग से पाठ्य-पुस्तकें भी तैयार की जाएंगी। इसके लिए झारखंड शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद को 15 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।

इन 20 स्कूलों में इस साल शुरू होगी दो-दो ट्रेड में व्यावसायिक शिक्षा

बोकारो : प्रोजेक्ट गल्र्स हाई स्कूल, नवाडीह चतरा : प्रोजेक्ट गल्र्स हाई स्कूल, सिमरिया देवघर : मैत्री मंदिर बालिका हाई स्कूल गढ़वा : आरके राम साहू स्कूल, आरके गल्र्स हाई स्कूल गिरिडीह : हाई स्कूल पचंभा, सर जेसी बोस गल्र्स हाई स्कूल गोड्डा : गवर्नमेंट गल्र्स हाई स्कूल गुमला : एसएस गल्र्स हाई स्कूल जामताड़ा : गल्र्स हाई स्कूल खूंटी : आदर्श हाई स्कूल कोडरमा : गवर्नमेंट सीडी गल्र्स हाई स्कूल, झुमरी तिलैया लोहरदगा : कस्तूरबा गल्र्स हाई स्कूल पश्चिमी स‍िंंहभूम : स्काट हिन्दी गल्र्स हाई स्कूल पूर्वी स‍िंंहभूम : जमशेदपुर बालिका उच्च विद्यालय साकची रामगढ़ : एसएस गल्र्स हाई स्कूल रामगढ़ कैंट रांची : टीवीएस हाई स्कूल जगन्नाथपुर साहिबगंज : अपग्रेडेड आदर्श हाई स्कूल पोखरिया सरायकेला-खरसावां : केवीपीएसडीएस गल्र्स हाई स्कूल सिमडेगा : एसएस गल्र्स हाई स्कूल।

इन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में होगी हेल्थ केयर की पढ़ाई

सिमडेगा, कसमार (बोकारो), चतरा, देवघर, निरसा (धनबाद), दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, सुंदरपहाड़ी (गोड्डा), गुमला, चरही (हजारीबाग), जामताड़ा, खूंटी, जयनगर (कोडरमा), लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, चैनपुर (पलामू), चाईबासा, जमशेदपुर, रामगढ़, नामकोम (रांची), साहिबगंज, सरायकेला, सिमडेगा।

chat bot
आपका साथी