Jharkhand Weather Today: नवंबर के दूसरे सप्ताह में दिखेगा मौसम में बड़ा बदलाव, जाने अपने शहर के मौसम का हाल

Jharkhand Weather Today झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव नवंबर के दूसरे सप्ताह में दिखेगा। अक्टूबर के माह में राज्य में तापमान और बारिश की स्थिति सामान्य रही। एक से 31 अक्टूबर के बीच राज्य के औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Mon, 01 Nov 2021 08:37 AM (IST) Updated:Mon, 01 Nov 2021 08:37 AM (IST)
Jharkhand Weather Today: नवंबर के दूसरे सप्ताह में दिखेगा मौसम में बड़ा बदलाव, जाने अपने शहर के मौसम का हाल
कोहरा का असर झारखंड के कुछ इलाकों में देखने को मिल रहा है।

रांची, जासं। राजधानी रांची में सुबह हल्के दर्जे के बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही शहर में कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। सुबह आद्रता का स्तर 85 प्रतिशत तक है। जबकि सुबह सात बजे शहर का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हल्की हवा चल रही है जिससे लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। अगले दो दिनों में शहर का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी का मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। इसके साथ ही दिन में हल्के बादल के साथ धूप खिली रहेगी।

राज्य के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य में अगले तीन से चार दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।

इस दौरान ठंड के बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही कोहरा का असर भी राज्य के कुछ इलाकों में देखने को मिलेगा। मौसम में बड़ा बदलाव नवंबर के दूसरे सप्ताह में देखे जाने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर के महीने मौसम अपडेट के मुताबिक राज्य में तापमान और बारिश की स्थिति सामान्य रही। इस दौरान एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच राज्य के औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया। जबकि मानसून की बिदाई के बाद भी राज्य में सामान्य से 74.7 प्रतिशत तक ज्यादा बारिश रिकार्ड की गयी।

राज्य में इस अवधि में सबसे ज्यादा बारिश पश्चिमी सिंहभूम में 216 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई। वहीं सबसे कम बारिश पाकुर में 44 प्रतिशत तक कम रिकार्ड की गई। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर में 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

रांची 28.8 17.6

जमशेदपुर 31.8 21.2

मेदिनीनगर 30.2 18.8

chat bot
आपका साथी