Jharkhand Weather Update: झारखंड के मध्य, उत्तर पूर्वी और दक्षिण भाग में 14 अक्टूबर को है बारिश की संभावना

Jharkhand Weather Update झारखंड के मध्य उत्तर पूर्वी और दक्षिण भाग में 14 अक्टूबर को बारिश की संभावना है। रांची में लोकल क्लाउड फार्मेशन के कारण कल शाम के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। अंडमान समुद्र और बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 02:26 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 02:26 PM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड के मध्य, उत्तर पूर्वी और दक्षिण भाग में 14 अक्टूबर को है बारिश की संभावना
झारखंड के मध्य, उत्तर पूर्वी और दक्षिण भाग में 14 अक्टूबर को बारिश की संभावना है।

रांची, जासं। झारखंड के मध्य उत्तर पूर्वी और दक्षिण भाग में कहीं-कहीं 14 अक्टूबर को बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार रांची में लोकल क्लाउड फार्मेशन के कारण कल शाम के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। अंडमान समुद्र और बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके अगले 36 घंटों में मार्क हो जाने की संभावना है। इसके बाद ये उत्तर-उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ते हुए आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय क्षेत्र पर टकरा सकता है। इसके कारण आंध्र प्रदेश और उड़ीसा में भारी बारिश की संभावना है। वहीं इसका असर झारखंड अन्य राज्यों में भी देखने को मिलेगा। इसके कारण रांची में 13 सितंबर की शाम के बाद बारिश की संभावना है।

झारखंड से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई सोमवार को हो गई। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि इस वर्ष राज्य में मानसून की स्थिति काफी बेहतर रही। एक जून से 30 सितंबर तक 1043 मिमी बारिश हुई। जबकि, इस अवधि में राज्य में सामान्य बारिश 1054.7 मिमी अपेक्षित होती है। इस बार हुई बारिश रिकार्ड बारिश से केवल एक प्रतिशत कम है। रांची में मानसून की अवधि में 1074.6 मिमी बारिश अपेक्षित है। जबकि इस अवधि में रांची में 1213.9 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। ये सामान्य से 13 प्रतिशत ज्यादा है। एक जून से 30 सितंबर तक राज्य में सबसे ज्यादा बारिश लोहरदगा में दर्ज की गई, जो सामान्य से 49 प्रतिशत ज्यादा है। राज्य में सबसे कम बारिश पाकुड़ में दर्ज की गई। यहां सामान्य से 36 प्रतिशत कम बारिश हुई।

chat bot
आपका साथी