भगवान के घर में चोरी: शिव मंदिर की दानपेटी उठा ले गए चोर, लोगों में आक्रोश

राजधानी रांची में चोरों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। आम आदमी ही नहीं अब भगवान का घर तक सुरक्षित नहीं है। रांची के बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव मंडा टांड स्थित शिव मंदिर में रखी गई दान पेटी को मंगलवार की रात अज्ञात चोर उठा ले गए।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 08:11 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 10:08 AM (IST)
भगवान के घर में चोरी: शिव मंदिर की दानपेटी उठा ले गए चोर, लोगों में आक्रोश
भगवान के घर में चोरी: शिव मंदिर की दानपेटी उठा ले गए चोर। जागरण

रांची/बुढमू, जासं। राजधानी रांची में चोरों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। आम आदमी ही नहीं अब भगवान का घर तक सुरक्षित नहीं है। रांची के बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव मंडा टांड स्थित शिव मंदिर में रखी गई दान पेटी को मंगलवार की रात अज्ञात चोर उठा ले गए। ठाकुरगांव थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना को लेकर ग्रामीणों मे भारी आक्रोश व्याप्त है। बताया जा रहा है कि हाल-फिलहाल में इलाके में चोरी की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। लोग अपने जान-माल की सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं। पुलिस से मांग की जा रही है कि वह अपराधियों पर जल्द से जल्द नकेल कसे।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं है। हालांकि मौका-ए-वारदात की परिस्थितियों को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना को नशेड़ियों के किसी समूह ने अंजाम दिया है। हालांकि फिलहाल इस बारे में कोई कुछ स्पष्ट तौर पर नहीं बोल रहा। अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि मंदिर की दानपेटी में कुल कितनी राशि थी। इस बारे में मंदिर के पुजारी का बयान लिया जा रहा है। इसके अलावा कुछ स्थानीय ग्रामीणों से भी पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। लोग मंदिर की दानपेटी की चोरी से बेहद नाराज हैं। कहा जा रहा है कि अपराधियों के मन में पुलिस का खौफ नहीं रह गया है।

chat bot
आपका साथी