लोहरदगा में शिक्षक के घर छह लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस Lohardaga Crime

Lohardaga Crime Jharkhand News लोहरदगा शहरी क्षेत्र के संजय गांधी पथ की घटना है। पुलिस मामले जांच में जुटी है। शिक्षक परिवार अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कुडू गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने घटना को अंजाम दिया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 04:34 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 04:39 PM (IST)
लोहरदगा में शिक्षक के घर छह लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस Lohardaga Crime
Lohardaga Crime, Jharkhand News लोहरदगा शहरी क्षेत्र के संजय गांधी पथ की घटना है।

लोहरदगा, जासं। लोहरदगा शहरी क्षेत्र के संजय गांधी पथ में विगत रात अज्ञात चोरों ने सरकारी शिक्षक के घर का दरवाजा तोड़कर घर में रखे जेवरात, नगदी सहित लगभग छह लाख रुपये की चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। शिक्षक का परिवार घटना की रात घर में नहीं था। सभी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कुडू गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।

बताया जाता है कि मूल रूप से कुडू के रहने वाले जयधर कुमार ने संजय गांधी पथ में भी अपना घर बनाया है। जयधर कुमार राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेजवाली में शिक्षक हैं। विगत दिन इनके पिता का निधन हो गया था। इसे लेकर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पूरा परिवार कुडू गया हुआ था। इसी दौरान घर खाली था। घर को खाली पाकर चोरों ने घर का ग्रिल, मुख्य दरवाजा, अलमीरा आदि तोड़ कर घर में रखा नगद, जेवरात, अन्य सामान सहित लगभग छह लाख रुपये की चोरी कर ली।

शनिवार को शिक्षक को घर में चोरी की घटना की जानकारी हुई। इसके बाद मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की है। घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में चोरी की घटना से आसपास के लोग हैरान हैं।

भंडरा में सर्पदंश से युवती की मौत, गांव में शोक की लहर

भंडरा थाना अंतर्गत उदरंगी गांव में शुक्रवार को सर्पदंश से युवती की मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उदरंगी गांव निवासी अलेमान अंसारी की पुत्री गजाला प्रवीण (18) गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित बड़का डांड़ स्थित मड़ुआ खेत में काम करने गई हुई थी। इस दौरान सर्पदंश की शिकार हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही स्वजनों ने गजाला को इलाज के लिए भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने युवती की जांच करने के बाद स्थिति को गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा रेफर कर दिया।

सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने सर्पदंश की शिकार गजाला की जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इधर पुत्री की मौत से मां शकीला बीबी व पिता अलेमान अंसारी का रो-रोकर बुरा हाल बन गया है। बता दें कि दस माह पूर्व अलेमान अंसारी के पुत्र इमरोज अंसारी की भी मौत खेत में सिंचाई के दौरान करंट लगने से हो गई थी। इधर युवती की सर्पदंश से मौत के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

chat bot
आपका साथी