विहिप ने गोला में मनाया शिवाजी का राज्याभिषेक दिवस

विश्व हिदू परिषद गोला प्रखंड कार्यकर्ता द्वारा आज हुप्पू पंचायत के शिवालय ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 08:13 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 08:13 PM (IST)
विहिप ने गोला में मनाया शिवाजी का राज्याभिषेक दिवस
विहिप ने गोला में मनाया शिवाजी का राज्याभिषेक दिवस

संवाद सूत्र, गोला : विश्व हिदू परिषद गोला प्रखंड कार्यकर्ता द्वारा आज हुप्पू पंचायत के शिवालय मंदिर में मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस उत्सव मनाया गया। यहां पूजा अर्चना के बाद आने वाले सभी श्रद्धालुओं के बीच मा‌र्क्स वितरण किया गया। ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक का दिवस है। जिसे हिदू साम्राज्य दिवस भी कहा जाता है। कार्यक्रम में उपस्थित बजरंग दल के जिला सह संयोजक भागीरथ पोद्दार ने कहा की शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के साथ ही एक हिदू साम्राज्य अस्तित्व में आया था। शिवाजी के राज्याभिषेक के दिन को शिवसाम्राज्य दिन नहीं बल्कि हिदू साम्राज्य दिवस कहा जाता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार कहा करते थे कि हमारा आदर्श तो तत्व है। भगवा ध्वज है। लेकिन कई बार सामान्य व्यक्ति को निर्गुण निराकार समझ में नहीं आता। उस को सगुण साकार स्वरूप चाहिये और व्यक्ति के रूप में सगुण आदर्श के नाते छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन का प्रत्येक अंश हमारे लिये दिग्दर्शक है। जिसके कारण ही इस उत्सव को धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हालांकि कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से इस बार लोगों में पहले जितना हर्षोल्लास देखने को नहीं मिल रहा। कोरोना के तेजी से बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिग को बरकरार रखने की सख्त हिदायत दी गई है. ऐसी स्थिति में विहिप एवं बजरंग दल डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए वार्ता, वेबिनार, सेमिनार जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर इस उत्सव को मना रहा है. उन्होंने कहा कि साल 1674 में इसी तिथि पर मराठा साम्राज्य के महान शासक छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था। महाराष्ट्र में इस दिन को शिवराज्याभिषेक सोहत्त के तौर पर मनाया जाता है. यह मराठा साम्राज्य के महान शासक और वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा संपूर्ण राष्ट्र के लिए किए गए प्रयासों को याद करने का दिन है. इस त्योहार को इसलिए मनाना शुरू किया, क्योंकि शिवराज्याभिषेक से एक हिदू राज्य का उदय हुआ था। शिवाजी ने इस दिन पर स्वयं घोषणा करते हुए कहा था कि हिदू स्व-शासन की स्थापना की जानी चाहिए और यही इच्छा भगवान की भी है. आज के दिन लोग अपने शिवाजी महाराज का चित्र लगाकर उस पर पुष्पार्चन का कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। आरएसएस 5, 6 जून को शिवाजी द्वारा स्थापित साम्राज्य में किए जाने वाले प्रासंगिक कार्यों के बारे में भी लोगों को जानकारी देगी. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से विहिप हुप्पू पंचायत मंत्री आशीष शर्मा, संयोजक विकी ठाकुर, नटवर, प्रभाकर, दीपक, आदित्य, चंद्रमोहन, त्रिदेव, अनिकेत, शिवम, पवन, रणवीर, आर्यन, महेंद्र, गौतम, सनी, दानिश एवं अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी