विकास के लिए शहर का बजट आज, जनता मांगे पानी, पार्किग व सड़कें

शुक्रवार को रांची नगर निगम स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए बजट पेश की जाएगी। इस पर सबकी नजर है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 06:25 AM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 06:25 AM (IST)
विकास के लिए शहर का बजट आज, जनता मांगे पानी, पार्किग व सड़कें
विकास के लिए शहर का बजट आज, जनता मांगे पानी, पार्किग व सड़कें

जागरण संवाददाता, रांची : शुक्रवार को रांची नगर निगम स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में वित्तीय वर्ष 2019-20 का बजट पेश किया जाएगा। यहां से पास होने के बाद इसे नगर निगम परिषद की बैठक में पेश किया जाएगा। सूत्रों के वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 21,21,36,81,485 रुपये आय एवं 15,19,37,99,380 रुपये व्यय का बजट पेश किया जा सकता है।

शहर की तीसरी सरकार से आम लोगों की उम्मीदें भी जुड़ी हुई हैं। लोगों को हो रही पानी एवं पार्किग की समस्या से छुटकारा चाहिए। वार्डो की सड़कें भी बननी चाहिए। लिहाजा शहर के चौमुखी विकास को लेकर नगर निगम ने विकास का क्या खाका तैयार किया है। इसे लेकर शहरवासी भी काफी उत्सुक हैं। कहीं लोग सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं, तो कहीं नाली से। जिन वार्डो में विकास के कार्य हुए हैं, वहां के लोग पार्क व फुटपाथ की उम्मीदें लिए बैठे हैं। बजट में वेंडिंग जोन फॉर अर्बन फेरीवाला से लेकर आवासीय योजनाओं को भी प्राथमिकता दी गई है। नगर निगम के विभिन्न स्रोतों से प्राप्त आय के 25 फीसद राशि को प्री बजट के तहत सुरक्षित रखा गया है।

------

------

वित्तीय वर्ष (2018-19)

आय : 20,25,28,44,254

व्यय : 12,55,35,52,290

-----

वित्तीय वर्ष (2017-18)

आय : 16,96,20,03,309

व्यय : 8,04,34,99,766

------

2019-20 का अनुमानित बजट

आय

अपने स्रोतों से संभावित आय : 15159.37 लाख

गैर योजना मद में सरकार से सहायता : 2338.00 लाख

योजना मद में सरकारी सहायता

राज्य सरकार : 56,325.46 लाख

केंद्र सरकार : 58,805.61 लाख

-------

व्यय

स्थापना मद में व्यय : 5919.82 लाख

गैर योजना मद में सरकार से सहायता : 1500 लाख

सरकारी सहायता के विरुद्ध व्यय : 126199.63 लाख

------

किस मद में कितनी राशि का है प्रावधान

मद राशि

जमीन अधिग्रहण (ट्रांसफर स्टेशन, मार्केट डेवलपमेंट, सीवरेज एंड ड्रेनेज : 6,05,00,000

बड़ा तालाब का सुंदरीकरण, लाइब्रेरी व आश्रम : 36,30,00,000

पार्क पर खर्च : 3,63,00,000

रैन बसेरा का निर्माण :

वार्ड कार्यालयों का निर्माण : 4,84,00,000

टाउन सह एक्जीविशन हॉल का निर्माण : 1,45,20,000

मार्केट शेड का निर्माण : 30,25,00,000

नाइट शेल्टर का निर्माण : 60,50,000

फुटपाथ : 1,23,42,00,000

ड्रेनेज एंड ड्रेन : 60,50,00,000

कवर्ड ड्रेन : 60,50,000

हैंडपंप : 6,05,00,000

लैंप पोस्ट : 24,20,00,000

वाटर टैंकर : 60,50,000

ई-रिक्शा : 4,50,00,000

जीपीएस आधारित एमआइएस : 5,00,000

सीसीटीवी कैमरा : 1,00,000

रांची वाटर सप्लाई : 9,68,00,000

स्वच्छ भारत मिशन : 50,82,00,000

सिटी बस : 4,23,50,000

अर्बन इंफ्रास्ट्रक्टर : 2,81,39,21,550

नागरिक सुविधा : 20,00,00,000

बीएसयूपी : 65,51,60,000

राजीव आवास योजना : 35,09,00,000

आधुनिक वधशाला : 15,73,00,000

वेंडिंग जोन फॉर अर्बन फेरीवाला : 24,20,00,000

डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट सिस्टम : 2,42,00,000

स्ट्रीट लाइट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, पार्क एंड प्ले ग्राउंड, वाटर सप्लाई, रोड, ड्रेन, कलवर्ट, एफोर्डेबल हाउसिंग, प्राथमिक शिक्षा : 37,89,84,368

प्रधानमंत्री आवास योजना : 75,02,00,000

अमृत योजना : 21,78,00,000

एनयूएलएम : 10,89,00,000

इंप्रूवमेंट इन ट्रैफिक सिस्टम : 55,00,000

------

पीपीपी मोड पर पार्किग की सुविधा पहली प्राथमिकता

डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि पीपीपी मोड पर शहर में पार्किग की सुविधा उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता होगी। आगामी एक वर्ष में शहरी क्षेत्र में सड़क व नाली का जाल बिछाया जाएगा। शहर में जितने भी तालाब बचे हैं, उनका सुंदरीकरण होगा। शहर में जहां जमीन उपलब्ध होगी वहां पार्क का निर्माण कराया जाएगा। रांची नगर निगम के जितने भूखंड निगम क्षेत्र में बचे हुए हैं, उन्हें विकसित किया जाएगा। ताकि नगर निगम के राजस्व में वृद्धि हो और लोगों को रोजगार मिल सके। इसके अलावा केंद्र सरकार की योजनाओं के लक्ष्य को समय पर पूरा किया जाएगा। नगर निगम के आय को होल्डिंग टैक्स से सौ फीसद पूरा किया जाएगा। नगर निगम की वर्षो पुरानी दुकानों को सेटलमेंट कर निगम की आमदनी बढ़ाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी