सेवा ही संगठन के तहत भाजपाइयों ने बांटा मोदी आहार

सेवा ही संगठन के तहत भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष सह माडर की पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 May 2021 07:30 AM (IST) Updated:Mon, 31 May 2021 07:30 AM (IST)
सेवा ही संगठन के तहत भाजपाइयों ने बांटा मोदी आहार
सेवा ही संगठन के तहत भाजपाइयों ने बांटा मोदी आहार

बेड़ो : सेवा ही संगठन के तहत भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष सह माडर की पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर के सौजन्य से प्रखंड के आठों मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड के तुको, खुखरा, पाडेपारा, मुरतो, जरिया, मासू, केशा, टिकरा टोली सहित कई गावों में अनाज, मास्क और बच्चों के बीच बिस्किट व चॉकलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में हर्षवर्धन पाडेय, आलोक मिश्रा, सुखदेव कच्छप, बलराम सिंह, राजेश कुमार, जतरू उराव, विजय साहू, अरुण साहू, शकर गोप, खेदुवा उराव, रूपेश साहू, बादल, आकाश, आदित्य आदि उपस्थित थे।

-----

चान्हो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केद्र सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर सेवा ही लक्ष्य कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल राची में भाजयुमो राची जिला ग्रामीण द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चान्हो प्रखंड से भाजयुमो अध्यक्ष अविनाश गुप्ता, महामंत्री राजीव गुप्ता, उपाध्यक्ष यमुना उराव सहित अन्य ने रक्तदान किया। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं से रक्तदान करने अपील की। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष विवेकानंद जायसवाल सहित अन्य ने भी रक्तदान किया।

-----

लापुंग : लापुंग प्रखंड के अलग-अलग गावों में मोदी सरकार के द्वितीय कार्यकाल के सात वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी लापुंग मंडल के तत्वावधान में पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर के सौजन्य से कई गावों में ग्रामीणों के बीच मास्क व आहार का वितरण किया गया। मौके पर सासद प्रतिनिधि हरिमोहन साहू ने कहा कि मोदी सरकार ने सफलतापूर्वक सात वर्ष पूरा किया है और इस सात वर्ष के कार्यकाल में गरीब गुरवा का पूरा ख्याल रखा। मौके पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रवींद्र उराव, लक्ष्मी नाथ साहू, लखन साहू, सोनू साहू, संतोष साहू समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

------

ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए सांसद

संसू, बुंडू : सेवा ही संगठन के तहत बुंडू नगर मंडल में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रांची जिला ग्रामीण के प्रभारी बिनोद सिंह, ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रंजीत लाहेरी, नगर मंडल अध्यक्ष आलोक दास, मंत्री सुबोध मुखर्जी, उपाध्यक्ष दीपक साहू, राजकुमार महतो, अरुण पाल, ओबीसी मोर्चा महामंत्री सुबीर हाल्दार, समर दास, संदीप दत्ता, किरण देवी, रेखा देवी, सबिता शर्मा उपस्थित थे। इधर, खरसावा एवं तमाड़ में सेवा ही संगठन का कार्यक्रम कर लौटने के क्रम में स्थानीय सासद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बूण्डु पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठ कर बुंडू की समस्याओं से अवगत हुए।

--------

तमाड़ : तमाड़ एवं रडगाव मंडल के दस जगह मास्क और साबुन का वितरण किया गया। राची जिला सासद प्रतिनिधि कुमार महेंद्र नाथ शाहदेव, राची जिला प्रभारी विनोद सिंह, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर, अजित महतो, पूर्व सासद प्रतिनिधि दिलीप सेठ, उदय महतो, शशि महतो, घनश्याम महतो, निशिकात उराव, बासू महतो, समरेंद मुखर्जी इत्यादि उपस्थित थे।

----

इटकी : इटकी भाजपा मंडल द्वारा सेवा दिवस मनाया गया। मौके पर कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर के सौजन्य से मास्क, सैनिटाइजर व मोदी फूड पैकेट का वितरण किया गया। कुंदी, तरगड़ी, मकुंदा, गढ़गाव टिकरा टोली, चचगुरा, इटकी महतो टोली, दरहाटाड़ सहित अन्य गाव में वितरण किया गया। मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय कुमार महतो, हर्षवर्धन पाडेय, ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर महतो, राची जि़ला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष संजय सिंह, सिंह, बुधु मुंडा, शकर कुमार, राजकुमार महतो, संजय महतो, सन्नी महतो, महिंदर साहू, बासु गोप, सन्नी साहू, सुरेश साहू एवं अन्य उपस्थित थे।

---

पिस्कानगड़ी : भारतीय जनता पार्टी नगड़ी मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा जाजपुर ग्राम में अति निर्धन परिवार के बीच अनाज, सब्जी, साबुन, सैनिटाइजर और मास्क का वितरण कर रहे ग्रामीणों को कोरोना से बचने के सुझाव के साथ-साथ सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नगड़ी मंडल अध्यक्ष राकेश केसरी, रामगढ़ जिला संगठन प्रभारी शशिभूषण भगत, जिला मंत्री कुणाल शाहदेव, मंडल महामंत्री हिंदुवा उराव और प्रभाकर केशरी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी